China ने कर दी भारत की खुलकर तारीफ, इधर ट्रंप ने जिनपिंग को फट से फोन लगा दिया

By अभिनय आकाश | Jan 20, 2025

भारत ने अंतरिक्ष के क्षेत्र में एक बार फिर से अपनी चाह को राह में बदल दिया है। इस बार ऐसा कर दिखाया कि दुनिया स्तब्ध है और चीन जैसे देश भी भारत की तारीफ करने पर मजबूर हो गए हैं। चीन जो खुद अंतरिक्ष के क्षेत्र में एक महाशक्ति है, उसने भी इसरो को उसकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए बधाई दी है। भारत में चीनी दूतावास के प्रवक्ता यू जिंग ने कहा कि स्पेडेक्स मिशन के तरत उपग्रहों की सफल डॉकिंग के लिए भारत और इसरो को बधाई। इसरो की ये सफलता तब सामने आई जब दुनिया के कई देश अंतरिक्ष की दौड़ में भारत के पीछे हैं। इस मिशन ने ये साबित कर दिया कि भारत न केवल एक उभरती हुई शक्ति बल्कि अंतरिक्ष में नेतृत्वकर्ता की भूमिका में है। यानी भारत अब कहीं न कहीं लीडर की भूमिका में सामने आ रहा। ये सफलता ट्रंप के शपथग्रहण से पहले एक बड़ा झटका सरीखा होगा। ये दिखाता है कि भारत अपनी नीतियों और योजनाओं को कितनी तेजी से लागू कर रहा है। वैसे ये पहली बार नहीं है जब इसरो ने दुनिया को चौंकाया हो। 

इसे भी पढ़ें: भारत ने बना दिया ऐसा आयरन डोम, इजरायल भी देखकर रह जाएगा दंग

 वो चीन जो अक्सर भारत के खिलाफ आक्रमक रवैया अपनाता रहता है। इस बार इसरो की तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाया। ये भारत के बढ़ते कद और अंतरराष्ट्रीय मंच पर उसके महत्व को दिखा रहा। भारत अब केवल एक विकासशील देश नहीं बल्कि महाशक्ति के रूप में उभर रहा है। वहीं दूसरी तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग को फोन किया है। डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस बातचीत का जिक्र करते हुए कहा कि यह फोन कॉल चीन और अमेरिका दोनों के लिए बेहद अच्छी रही. मुझे उम्मीद है कि हम मिलकर कई समस्याओं का समाधान करेंगे।

प्रमुख खबरें

दीमापुर में बेकाबू वाहन की टक्कर से दो किशोरों की मौत, पुलिस ने आरोपी चालक को पकड़ा

भारत-उज्बेकिस्तान रणनीतिक साझेदारी और नेपाल बाढ़ समेत देश-दुनिया के बड़े समाचार

उर्वरक खरीद को भूमि रिकॉर्ड से जोड़ेगी सरकार, IFMS डिजिटल निगरानी प्रणाली का दायरा बढ़ाया

दिल्ली लक्ष्मी योजना: आरडी की परिपक्वता अवधि 31 जुलाई 2029 तय, दो साल बाद होगी समीक्षा