चीन में कैसे फेल हुआ जिनपिंग का सिस्टम, आई ऐसी तबाही, जान बचाकर भागते फिरे लोग

By अभिनय आकाश | Jul 26, 2025

तबाही की तस्वीरें चीन से सामने आई हैं, जिसने पूरी दुनिया को हैरान कर दिया है। चीन के दक्षिण पश्चिम युनान ुप्रोविंस की तस्वीरें दिल दहला देने वाली हैं। किस तरह से जहां पहाड़ दरकते हुए सड़क पर आ जा रहे हैं। इस दौरान जो लोग वहां मौजूद थे उन्होंने दूर से इसे अपने फोन में कैद किया। लोग इस दौरान भागते और चीखते पुकारते नजर आए। तूफान ‘विफा’ के कारण हांगकांग और चीन के कुछ हवाई अड्डों पर उड़ान सेवाएं प्रभावित हुईं। तूफान देश के दक्षिणी तट से पश्चिम की ओर बढ़ रहा है। हांगकांग, शेन्ज़ेन, झुहाई और मकाऊ के हवाई अड्डों की वेबसाइट के अनुसार, दिन के अधिकांश समय के लिए उड़ानें रद्द या स्थगित कर दी गईं। 

इसे भी पढ़ें: समीकरणों को बदलने में माहिर हैं मोदी, मालदीव में चीनी दबदबा खत्म कर बढ़ा दिया भारत का प्रभाव

प्रसारणकर्ता आरटीएचके के अनुसार, हांगकांग में कम से कम 400 उड़ानें रद्द कर दी गईं, जिससे लगभग 80,000 यात्री प्रभावित हुए। कुछ हाई-स्पीड ट्रेन सेवाएं भी रद्द कर दी गईं। इससे पहले, हांगकांग वेधशाला ने तूफ़ान का संकेत संख्या 10 जारी किया, जो इसकी सर्वोच्च चेतावनी थी। वेधशाला ने बताया कि तूफ़ान दोपहर में शहर के दक्षिण से गुज़रा। इस दौरान अधिकतम 140 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। हांगकांग में, सरकार ने बताया कि उसे पेड़ों के गिरने की 450 से ज़्यादा शिकायतें मिली हैं। बयान में किसी के घायल होने की जानकारी नहीं दी गई है।  

प्रमुख खबरें

Asian Games: Loh Kean Yew से तीन गेम में हारे Lakshya Sen, दूसरे दौर से बाहर

Congo Plane Crash: दो शीर्ष सैन्य अधिकारियों समेत 14 की मौत, किकविट से किंशासा जा रहा था विमान

Asian Games मैराथन में Sawan Barwal ने 44 साल बाद भारत को दिलाया रजत पदक

Donald Trump से इस साल दो और बार मिल सकते हैं शी चिनफिंग, दिया चीन आने का न्योता