ऐसा क्या दिख गया, पहली बार खिलखिला कर हंसते दिखे जिनपिंग, भारत भी हैरान

By अभिनय आकाश | Nov 06, 2025

चीन में शी जिनपिंग की मर्जी के बिना पत्ता तक नहीं हिल सकता। शी जिनपिंग को एक सख्त और कई बार तो क्रूर छवि वाला नेता माना जाता है। एक बार तो शी जिनपिंग के इशारे पर चीन के पूर्व राष्ट्रपति हु जिंताऊ को जबरन एक बैठक में से उठाकर बाहर कर दिया गया क्योंकि वह शी जिनपिंग का विरोध कर रहे थे। इसी तरह से शी जिनपिंग को नाराज करने वाले चीन के एक रक्षा मंत्री ली शंगफू को कुछ समय पहले गायब कर दिया गया। उनसे कुछ हफ्तों पहले ही चीन के पूर्व विदेश मंत्री किन गैंग को भी गायब कर दिया गया। कुल मिलाकर कहे तो चीन में शी जिनपिंग का खौफ है। चीन के लोगों में डर पैदा करने के लिए हमेशा शी जिनपिंग को गुस्से और गंभीर रूप में दिखाया जाता है। लेकिन अमेरिका ने जिनपिंग की हंसते हुए तस्वीरें जारी कर दी। इन तस्वीरों ने चीन में हड़कंप मचा दिया है।

इसे भी पढ़ें: चीन की 'पाइप डंपिंग' से घरेलू उद्योग पर संकट, आयात दोगुना होने से बढ़ा नुकसान

सबकी निगाहें इस बात पर टिकी थीं कि दुनिया की दो सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के नेता सोयाबीन और फेंटेनाइल से लेकर दुर्लभ मृदा खनिजों और उच्च-स्तरीय कंप्यूटर चिप्स तक, विभिन्न विषयों पर अपने मतभेदों को कैसे सुलझाएँगे। लेकिन इस तीखी कूटनीति के अलावा, व्हाइट हाउस द्वारा जारी तस्वीरों में दोनों नेताओं के बीच एक दुर्लभ, स्पष्ट क्षण भी कैद हुआ। सूट पहने राजनयिकों से भरे कमरे में एक तस्वीर में ट्रंप बातचीत की मेज पर हाथ फैलाकर शी को एक कागज़ दिखाते हुए दिखाई दे रहे थे। उस कागज़ पर क्या लिखा या छपा था, यह अभी तक अज्ञात है। 

इसे भी पढ़ें: Trump के झूठ से बौखला उठा चीन, न्यूक्लियर टेस्ट पर किया ऐलान

बहरहाल इन तस्वीरों के अलावा शी जिनपिंग का एक वीडियो भी वायरल किया जा रहा है। इस वीडियो में भी शी जिनपिंग दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति के साथ हंसते हुए दिख रहे हैं। दरअसल यहां पर भी एक बहुत दिलचस्प किस्सा हुआ। आप यह तो जानते हैं कि एक देश दूसरे देश की जासूसी करता है। हालांकि दुनिया भर के नेता सार्वजनिक रूप से जासूसी के बारे में बातें नहीं करते लेकिन दक्षिण कोरिया में कुछ ऐसा ही हो गया। दरअसल शी जिनपिंग ने दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जेम म्यूंग और उनकी पत्नी को चीन की कंपनी Xiaomi के दो मोबाइल फोन गिफ्ट कर दिए।

प्रमुख खबरें

Spying Scandal ने Southampton को डुबोया, Playoff Final से बाहर, Players भी करेंगे केस

Wimbledon से पहले Tennis जगत को बड़ा झटका, Injury के कारण Carlos Alcaraz टूर्नामेंट से बाहर

Rome में PM Modi का Giorgia Meloni ने किया ग्रैंड वेलकम, Melodi की दोस्ती फिर हुई Viral

IPL Playoffs से पहले RCB को मिला बूस्टर डोज, इंग्लैंड के Phil Salt की होगी वापसी