Jio ने एयरटेल और वोडाफोन पर लगाया धोखाधड़ी करने का आरोप

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 17, 2019

नयी दिल्ली। दूरसंचार कंपनी रिलायंस जियो ने प्रतिस्पर्धी कंपनियों भारती एयरटेल और वोडाफोन आइडिया लिमिटेड के ऊपर लैंडलाइन नंबरों को मोबाइल नंबर बताकर धोखाधड़ी करने का नया आरोप लगाया है। जियो ने भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) को पत्र लिखकर दोनों प्रतिस्पर्धी कंपनियों पर जुर्माना लगाने की मांग की है। हालांकि, भारती एयरटेल ने पलटवार करते हुए कहा कि एक नेटवर्क से दूसरे नेटवर्क पर जा रहे कॉल को जोड़ने वाले शुल्क (इंटरकनेक्ट यूजेज चार्जेज) को लेकर परामर्श से पहले जियो ट्राई को बरगलाने की कोशिश कर रही है।

जियो ने ट्राई को लिखे पत्र में कहा है कि दोनों प्रतिस्पर्धी कंपनियां ने अपने कॉरपोरेट उपभोक्ताओं को हेल्पलाइन नंबरों के लिये दिये लैंडलाइन नंबरों को मोबाइल नंबर बताकर सरकारी खजाने को चूना लगाया है। इससे उसे भी (जियो को) सैंकड़ो करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। जियो ने कहा कि इसके साथ ही ऐसा करने से दोनों प्रतिस्पर्धी कंपनियों को गलत तरीके से कमायी हुई। कंपनी ने दोनों प्रतिस्पर्धियों के खिलाफ ट्राई से कार्रवाई करने की मांग की है। वोडाफोन आइडिया ने जियो के इस नये आरोप पर फिलहाल प्रतिक्रिया नहीं दी है।

प्रमुख खबरें

SIR की आड़ में वोटरों के साथ धोखा…ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सड़कों पर उतरेंगे ठाकरे ब्रदर्स, 4 अक्टूबर को मुंबई में महामोर्चा

INDIA गठबंधन की दिल्ली में 30 सितंबर को हो सकती है बैठक, Mamata Banerjee ने Rahul Gandhi से की बात

RJD Protests in Ranchi: मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

सब पर दादागिरी झाड़ते रहे ट्रंप, मगर कोई झुक नहीं रहा था! अब तो खुद US President ने ही अपनी सीमित शक्तियों का खुलासा कर दिया