मुकेश अंबानी की Jio-बीपी ने खोला पहला पेट्रोल पंप, मिलेंगी बड़ी सुविधाएं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 26, 2021

नयी दिल्ली। मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज तथा ऊर्जा क्षेत्र की दिग्गज बीपी ने अपना पहला पेट्रोल पंप खोल लिया है। दोनों कंपनियों ने मंगलवार को एक संयुक्त बयान में यह जानकारी दी। इस पेट्रोल पंप पर उपभोक्ताओं को इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन सहित कई ईंधन विकल्प उपलब्ध होंगे। रिलायंस बीपी मोबिलिटी लि. (आरबीएमएल) का यह पेट्रोल पंप नवी मुंबई के नावड़े में खोला गया है। बयान में कहा गया है, ‘‘महामारी से प्रभावित इस चुनौतीपूर्ण माहौल में जियो-बीपी विश्वस्तरीय मोबिलिटी स्टेशनों का नेटवर्क शुरू कर रही हैं। इन स्टेशनों पर उपभोक्ताओं को ईंधन के कई विकल्प उपलब्ध होंगे। वर्ष 2019 में बीपी ने रिलायंस के स्वामित्व वाले 1,400 से अधिक पेट्रोल पंपों तथा 31 विमान ईंधन (एटीएफ) स्टेशनों में 49 प्रतिशत हिस्सेदारी का अधिग्रहण किया था।

प्रमुख खबरें

Gurugram के Sector 38 स्थित PG में पुलिस की छापेमारी, 21 लोग हिरासत में

Kalkaji में पड़ोसियों के बीच खूनी संघर्ष, एक व्यक्ति की मौत और भाई AIIMS में भर्ती

आखिर कैसे हुआ Mumbai का BMW Accident? रफ्तार और नशे की जांच में जुटी पुलिस

गुजरात के Wadia गांव में बच्चियों को देह व्यापार से बचाने के लिए कम उम्र में सगाई की प्रथा