Jio Financial का लाभ दूसरी तिमाही में तीन प्रतिशत बढ़कर 689 करोड़ रुपये पर

By Prabhasakshi News Desk | Oct 19, 2024

नयी दिल्ली । जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लि. का शुद्ध लाभ सितंबर 2024 को समाप्त दूसरी तिमाही मेंमामूली तीन प्रतिशत बढ़कर 689 करोड़ रुपये रहा। कंपनी ने एक साल पहले इसी तिमाही में 668 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध मुनाफा अर्जित किया था। जियो फाइनेंशियल सर्विसेज ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि कुल आय आलोच्य तिमाही में बढ़कर 694 करोड़ रुपये हो गई। एक साल पहले इसी तिमाही में यह 608 करोड़ रुपये थी। हालांकि, पिछले वर्ष की समान अवधि में 71 करोड़ रुपये के मुकाबले कुल खर्च दोगुना होकर 146 करोड़ रुपये हो गया। 

प्रमुख खबरें

4399 दिन, Nehru का Record ध्वस्त! PM Modi के काम का America भी हुआ कायल, सांसद ने की तारीफ

Ben Stokes के करियर पर संकट! Nightclub कांड के बाद ECB की जांच, संन्यास की अटकलें तेज

हेलीकॉप्टर गिराने पर भड़का America, ईरान पर की बमबारी, Tehran ने Missile Attack से लिया बदला

Air India का Hub and Spoke मॉडल लॉन्च, अब Varanasi से International Travel होगा आसान