Jio ने 5G नेटवर्क के लिए देश भर में एक लाख टावर लगाए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 26, 2023

देश की अग्रणी दूरसंचार कंपनी रिलायंस जियो ने अत्यधिक तीव्र गति वाली इंटरनेट सेवा देने के लिए सबसे तेज और व्यापक 5जी दूरसंचार नेटवर्क खड़ा करने के मकसद से देश भर में करीब एक लाख दूरसंचार टावर लगाए हैं। दूरसंचार विभाग के हालिया आंकड़ों के अनुसार, दूरसंचार टावर लगाने के मामले में जियो दूसरे स्थान पर मौजूद कंपनी से लगभग पांच गुना आगे है। दूरसंचार विभाग के नेशनल ईएमएफ पोर्टल पर जारी दैनिक स्थिति रिपोर्ट के अनुसार, जियो ने 700 मेगा हर्ट्ज और 3,500 मेगा हर्ट्ज वाले 99,897 बीटीएस (बेस ट्रांसीवर स्टेशन) स्थापित किए हैं।

वहीं दूसरे स्थान पर मौजूद कंपनी भारती एयरटेल ने कुल 22,219 बीटीएस स्थापित किए हैं। बृहस्पतिवार को मौजूद स्थिति के अनुसार, प्रत्येक आधार स्टेशन के लिए जियो के पास तीन सेल इकाइयां हैं जबकि एयरटेल के पास दो सेल इकाइयां हैं। ज्यादा टावर और सेल इकाइयां होने से इंटरनेट की रफ्तार अधिक रहती है। ऊकला की गत 28 फरवरी को जारी एक रिपोर्ट के अनुसार, जियो के इंटरनेट की सर्वाधिक गति 506 मेगाबाइट प्रति सेकेंड (एमबीपीएस) आंकी गई जबकि एयरटेल 268 एमबीपीएस की अधिकतम गति के साथ दूसरे स्थान पर रहा।

प्रमुख खबरें

West Bengal में Kali Puja पर उमड़ी भारी भीड़, दक्षिणेश्वर और कालीघाट में लगीं कतारें

Delhi में पाबंदियों की अनदेखी कर देर रात तक फूटे Firecrackers, AQI 376 तक पहुंचा

Thailand में शुरू हुआ 27 दिवसीय Grand Diwali Festival, PM ने किया शुभारंभ

Egypt Train Accident: गीज़ा में दो रेलगाड़ियां टकराईं, चार यात्रियों की मौत और 88 घायल