जियो ने पेश किए नए टैरिफ प्लान, पहले की तुलना में 39% तक महंगे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 05, 2019

नयी दिल्ली। मुकेश अंबानी की स्वामित्व वाली रिलायंस जियो ने बुधवार को अपने नए ' ऑल इन वन प्लान ' की घोषणा की। ग्राहकों के लिए छह दिसंबर से लागू होने वाले ये प्लान पिछले टैरिफ प्लान से 39 प्रतिशत तक महंगे हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि दरें बढ़ाने के बावजूद जियो के प्लान डेटा और कालिंग एयरटेल और वोडाफोन - आइडिया से करीब 25 प्रतिशत तक सस्ते हैं। नए मोबाइल एवं डेटा प्लान के मुताबिक, जियो के ग्राहकों को 84 दिन वैधता और 1.5 जीबी प्रति दिन डेटा वाले प्लान के लिए अब 555 रुपये खर्च करने पड़ेगे। फिलहाल, ये सुविधाएं कंपनी के 399 रुपये के मौजूदा प्लान में मिल रही हैं। इस लिहाज से नया प्लान 39 प्रतिशत महंगा है। इस पैक में जियो से जियो नंबर पर असीमित कॉलिंग मिलेगी। 

इसे भी पढ़ें: सस्ती कॉल और डेटा का दौर खत्म, वोडा-आइडिया,एयरटेल ने तीन दिसंबर से बढ़ायीं दरें

इसी प्रकार 98 रुपये के प्लान को बढ़ाकर 129 रुपये कर दिया गया है। इसमें ग्राहकों को 28 दिन की वैधता के साथ 2 जीबी डेटा और अन्य नेटवर्क पर कॉल के लिए 1000 मिनट मिलेंगे। जियो 28 दिन की वैधता वाले 199 रुपये के प्लान में डेढ़ जीबी डेटा प्रतिदिन दे रही है , जो कि प्रतिद्वंद्वी कंपनियों के प्लान से करीब 25 प्रतिशत सस्ता है। दूसरी कंपनियां ये सारी सुविधाएं करीब 249 रुपये के प्लान में दे रही हैं।

प्रमुख खबरें

शेयर बाजार में चुनिंदा तेजी, Pharma-Banking Stocks चमके, Metal Index में 5% की बड़ी गिरावट

Ireland की ऐतिहासिक जीत, Brian MacNeice बोले- भारत के 15 साल के Vaibhav Suryavanshi का इंतजार है

Reliance, HDFC और ICICI Bank ने मचाया धमाल, Top कंपनियों के Market Cap में ₹88,678 करोड़ का उछाल

Donald Trump की ईरान को सीधी चेतावनी, कहा- संघर्ष बढ़ा तो होंगे गंभीर परिणाम, US Army का एक्शन जारी