Jio यूजर्स के लिए बड़ी खबर, इस चैलेंज से जीत सकते है 25 लाख का इनाम!

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 03, 2021

नयी दिल्ली। डिजिटल कंपनी जियो ने मोबाइल चिप निर्माताक्वालकॉम के साथ साझेदारी में जियोगेम्स ईस्पोर्ट्स प्लेटफार्म पर ऑनलाइन शूटिंग गेम - ‘कॉल ऑफ ड्यूटी मोबाइल एसेस ई-स्पोर्ट्स चैलेंज शुरू करने की घोषणा की है। कॉल ऑफ ड्यूटी गेम, अमेरिका के एक्टिविज़न पब्लिशिंग द्वारा प्रकाशित किया गया है और जो पबजी का प्रतिद्वंद्वी है। भारत में पबजी पर प्रतिबंध है। जियो और क्वालकॉम सीडीएमए टेक्नोलॉजीज एशिया प्रशांत पीटीई (क्यूसीटीएपी) ने भारत में कॉल ऑफ ड्यूटी की पहली ई-प्रतियोगिता के लिए पंजीकरण शुरू किया है, जिसमें 25 लाख रुपये का इनाम रखा गया है। एक संयुक्त बयान के अनुसार, ‘‘कॉल ऑफ ड्यूटी मोबाइल एसेस ईस्पोर्ट्स चैलेंज’’ जियो और गैर-जियो दोनों उपयोगकर्ताओं के लिए खुला होगा।

प्रमुख खबरें

CM आवास योजना और आयुष्मान भारत कवर..UP की तीन तलाक और एसिड अटैक पीड़ितों के लिए योगी सरकार का बड़ा फैसला

Adhik Maas में 3 साल बाद आई परम एकादशी, जानें Shubh Muhurat, कहीं चूक न जाएं ये महासंयोग

Health Tips: खून की कमी वाली महिलाएं सावधान! चाय की ये आदत बढ़ा सकती है Health Risk

PoK में भुखमरी और तनाव, भारत में ज़ोजिला टनल का जश्न... LoC से बंटे दो कश्मीर की बदलती हकीकत | Explained Zojila Tunnel