जीतन राम मांझी कोरोना वायरस से संक्रमित, HAM की आगामी बैठक स्थगित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 14, 2020

पटना। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है जिसके बाद हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की आगामी बैठक स्थगित कर दी गई। ‘हम’ द्वारा सोमवार को यहां जारी बयान में कहा गया कि पार्टी के 76 वर्षीय संस्थापक अध्यक्ष मांझी की कोरोना वायरस जांच की गई जिसमें उनके संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। बयान के मुताबिक पूर्व मुख्यमंत्री की हैसियत से स्टैंड रोड पर मांझी को आवंटित बंगले को एक हफ्ते के लिए बंद कर दिया गया है। इस बंगले का इस्तेमाल पार्टी दफ्तर के रूप में किया जाता है। बयान में कहा गया कि इसकी वजह से 18 दिसंबर को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की होने वाली बैठक स्थगित कर दी गई है।

प्रमुख खबरें

Met Gala 2026 | Karan Johar ने Raja Ravi Varma से प्रेरित जैकेट पहनी, मनीष मल्होत्रा ​​का पहला लुक भी सामने आया

TMC 24 घंटे में खत्म हो जाएगी: बंगाल फतह के बाद Suvendu Adhikari की खुली चेतावनी, Mamata Banerjee के गढ़ में भी बड़ी सेंध

Manohar Lal Khattar Birthday: RSS के प्रचारक से Haryana के CM तक, जानिए क्यों आजीवन कुंवारे रहे मनोहर लाल खट्टर

Tamil Nadu में त्रिशंकु विधानसभा: सबसे बड़ी पार्टी बनी TVK, सरकार बनाने के लिए इन 3 समीकरणों पर टिकी नज़र