आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा मैनपुरी समेत उप्र की सभी 80 सीटे जीतेगी : जितेंद्र सिंह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 31, 2022

मैनपुरी, 31 अगस्त। केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने मंगलवार को यहां दावा किया कि उनकी पार्टी अगले आम चुनाव में समाजवादी पार्टी (सपा) का गढ़ मानी जाने वाली मैनपुरी लोकसभा सीट पर जीत हासिल करेगी। इस सीट से सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव सांसद हैं और यह यादव परिवार का गढ़ माना जाता है। इस सीट पर आज तक भाजपा जीत दर्ज नहीं कर पाई है। 2014 में जब पूरे देश में मोदी लहर थी तब भी इस सीट पर उनका जादू नहीं चला था।

केंद्रीय मंत्री ने उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में लाभार्थियों व पीआरआई, डीडीसी, बीडीसी और नगर परिषद के अध्यक्ष व सदस्यों के साथ बैठक को संबोधित किया। सिंह ने कहा कि गरीब हितैषी व जनकल्याणकारी योजनाओं में हर एक को इस तरह से बनाया गया है यह जाति, पंथ, धर्म या किसी भी वोट बैंक की परवाह किए बिना आखिरी कतार के सबसे जरूरतमंद या अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके।

प्रमुख खबरें

TCS के नतीजों से IT शेयरों में उछाल, निवेशकों की संपत्ति 65648 करोड़ रुपये बढ़ी

Navi Pillay को Nobel Peace Prize मिलने पर भारतीय कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

Chirag Paswan ने साझा किया संघर्ष, पिता की पार्टी से बेदखल होने पर तरस खाने के बजाय चुनी लड़ाई

TVS Group में संपत्ति बंटवारे पर तकरार, TVS Holdings के स्वामित्व पर विवाद गहराया