कश्मीर में चुनाव के वक्त पाकिस्तान से बंद का आह्वान होता था, जितेंद्र सिंह ने कहा- कांग्रेस-एनसी का अलगाववादियों संघ पुराना गठजोड़

By अभिनय आकाश | Sep 19, 2024

कांग्रेस-एनसी गठबंधन के अनुच्छेद 370 पर रुख का पाकिस्तान के रक्षा मंत्री द्वारा कथित तौर पर समर्थन किए जाने पर केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा हमेशा कहती रही है कि उग्रवाद, आतंकवाद, अलगाववादियों और कश्मीर घाटी की तथाकथित मुख्यधारा की पार्टियों और कांग्रेस पार्टी के बीच संदिग्ध गठजोड़ है, जो तथाकथित मुख्यधारा के लोकतंत्र की आड़ में अलगाववाद करती है, यहां तक ​​कि 60-70 के दशक में भी एनसी नेता पाकिस्तान जाकर अमानुल्लाह खान से मिलते थे और वहीं बैठकर साजिश रचते थे। 1987 के चुनावों में और स्थिति बिगड़ने पर एनसी नेताओं ने अपने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे इस्लामाबाद जाएं और हथियार चलाने का प्रशिक्षण लें। जब भी कश्मीर घाटी के लिए चुनाव की तारीखें तय होती थीं, तो पाकिस्तान से बंद का आह्वान होता था, पाकिस्तान से दुकानों का बहिष्कार किया जाता था और 8-10% मतदान होता था, पीढ़ी दर पीढ़ी वंशवाद को बढ़ावा दिया जाता था। 

इसे भी पढ़ें: 'हम दिल और दिल्ली की दूरी मिटा रहे...' Katra में बोले PM Modi, ये चुनाव जम्मू कश्मीर को और बुलंद बनाने के लिए है

जम्मू कश्मीर में चुनाव के बीच पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने अनुच्छेद 370 और 35 ए को लेकर कांग्रेस व नेशन कॉन्फ्रेंस का समर्थन किया है। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ के बयान के बाद जेकेएनसी के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला की भी प्रतिक्रिया सामने आई है। फारुक अब्दुल्ला ने कहा मुझे नहीं पता कि पाकिस्तान क्या कहता है। मैं पाकिस्तानी नहीं हूं, मैं एक भारतीय नागरिक हूं। जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनावों पर 8 अक्टूबर तक प्रतीक्षा करें, सब कुछ स्पष्ट हो जाएगा।  

प्रमुख खबरें

ट्रेनें रोकने से देश का युवा नहीं थमेगा, Chirag Paswan ने विपक्ष के प्रदर्शन पर साधा निशाना

Team India कोच Gautam Gambhir के बार-बार बदलाव पर Shane Watson ने उठाए सवाल

Makhana Export को रफ्तार देगा Bihar, 2030-31 तक 30 हजार टन का लक्ष्य तय

Noida Authority ने Sector 150 स्पोर्ट्स सिटी का रिवाइज्ड प्लान स्वीकारा, 4 प्रोजेक्ट्स को मिला OC