By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 12, 2021
नयी दिल्ली। हाल में कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए जितिन प्रसाद ने शनिवार को दिग्विजय सिंह की उनकी कथित ‘पाकिस्तान परस्त’ रुख के लिए निंदा की। प्रसाद ने यह निंदा मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री का ऑडियो टेप सामने आने के बाद की है जिसमें वह कथित रूप ये यह कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि मोदी सरकार के सत्ता से बाहर होने पर कांग्रेस अनुच्छेद-370 को समाप्त करने के फैसले पर ‘पुनर्विचार’ करेगी। प्रसाद ने ट्वीट किया, ‘‘वह अपने पाकिस्तान परस्त रुख के लिए जाने जाते हैं। अगर ऐसा रहा तो एक दिन वह इंदिरा जी की पाकिस्तान का बंटवारा करने के लिए निंदा करेंगे।’’