जीतू पटवारी ने कहा हार सामने देख, बीजेपी ने की प्लान बी की तैयारी फिर लगी विधायकों को खऱीदने की मंडी

By दिनेश शुक्ल | Oct 31, 2020

भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष, पूर्व मंत्री और मीडिया अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि  प्रदेश में हो रहे उप चुनाव के प्रचार के दौरान जिस प्रकार जनता का समर्थन कांग्रेस और कमलनाथ जी को मिला है उससे भाजपा और उसके नेता घबरा गए है और गद्दारों की हवा निकल गई है। जीतू पटवारी ने कहा कि भाजपा 15 महिनों में वल्लभ भवन से ट्रांसफर उद्योग चलाने के आरोप कांग्रेस की कमलनाथ सरकार पर लगाती है लेकिन पिछले सात महिनों में 15 महिनों के अपेक्षा दुगने तबादले हुए यह मेरा आरोप है। इसकी जाँच वह चाहे तो करवा लें सब साफ हो जाएगा। जीतू पटवारी ने कहा कि भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा जी को हमारे नेता उमंग सिंघार के जरिए शायद आज जबाब मिल गया होगा कि उन्होंने प्रदेश में सिंधिया जी की स्वमं की महत्वकांक्षा को हवा देकर उनसे एक बार फिर गद्दारी कैसे करवाई, उनके पुरखों पर लगे गद्दारी के दाग जो उन्होंने रानी लक्ष्मीबाई के साथ की थी अब उन पर भी है। कैसे मध्य प्रदेश में लोकतंत्र को कलंकित किया गया, कैसे विधायकों की बोली लगाई गई। और कैसे एक जनमत वाली चुनी हुई सरकार को सत्ता के लालची लोगों ने गिरा दिया। 

इसे भी पढ़ें: कांग्रेसी विधायक आरिफ मसूद का प्रदर्शन शुद्ध तौर पर आतंकवाद का समर्थन- वीडी शर्मा

पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने कि उमंग सिंघार से भाजपा अध्यक्ष के प्रश्न का जबाब दे दिया। आप भी अब जबाब दे दो कि आपने पैसे लेकर अपनी माँ समान पार्टी के साथ धोखा किया, जनता जानना चाहती है। उन्होंने कहा कि बीजेपी अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा जी से सवाल करना चाहता हूं कि क्या आपकी पार्टी का प्लान बी यही है कि बिकाऊ राम जैसे विधायकों को आप खरीद कर एक सत्ता कायम रखना चाहते हो, आखिर कितने विधायक और खरीदेगे आप, लोकतंत्र की कितनी और हत्या करेगें। आपको जनता इसी चुनाव में जबाब देगी। जैसे हमारे विधायक साथी उमंग सिंघार ने आपको दिया है और सिंधिया जी के मुँह पर तमाचा जड़ा है। जीतू पटवारी ने कहा कि हमारे साथी उमंग सिंघार ने यह बता दिया है कि हर कोई बिकाऊ नहीं होता, यह सिद्धान्तों की लड़ाई है। उप चुनाव में जिस तरह जनता कमलनाथ जी की सभाओं में आ रही है और कांग्रेस के पक्ष में जिस तरह उमड़ रही है उसे देखते हुए  शिवराज जी जाने वाले है और कमलनाथ जी आने वाले है, हम 28 में से 28 सीटें जीतने वाले है। जनता आपको 03 तारीख को जबाब देगी और 10 तारीख को सत्ता से बेदखल करेगी।  

प्रमुख खबरें

MP High Court ने रद्द किया 27 प्रतिशत OBC Reservation, 14 फीसदी कोटा फिर बहाल

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: Abhijeet Deepke ने दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश

Kerala cabinet: बुजुर्गों की देखभाल को कानूनी गारंटी देने वाले विधेयक को मिली मंजूरी