J&K प्रशासन ने सरकारी भूमि पर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान शुरू किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 18, 2023

जम्मू कश्मीर प्रशासन ने बुधवार को बारामूला जिले में सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के लिए एक अभियान शुरू किया। साथ ही घाटी के अन्य जिलों में उल्लंघनकर्ताओं को सात दिनों के भीतर अवैध निर्माण हटाने के लिए सार्वजनिक नोटिस जारी किए गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। बारामूला के उपायुक्त सैयद सेहरिश असगर ने बताया, ‘‘बारामूला जिले में अभियान चल रहा है और हमने अवैध कब्जे से 12 हेक्टेयर से अधिक सरकारी भूमि(अतिक्रमण) मुक्त करायी है।’’

अधिकारियों ने घाटी के अन्य जिलों में भी नोटिस जारी करके अतिक्रमण करने वालों को सात दिनों के भीतर सरकारी जमीन खाली करने या कार्रवाई का सामना करने के लिए तैयार रहने को कहा है। नेशनल कांफ्रेंस, पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी), पीपुल्स कांफ्रेंस और अन्यने इस कदम की आलोचना की है और कहा है कि वहां रहने वाले गरीब लोग हैं जिन्होंने इन सरकारी भूमि पर अपने घर बनाये थे।

प्रमुख खबरें

Maharashtra: Devendra Fadnavis से मिले Prince Rahim Aga Khan, विकास परियोजनाओं में सहयोग पर बनी सहमति

PM Modi और President Tokayev ने Strategic Partnership को दिया नया आयाम, द्विपक्षीय संबंधों पर जताई संतुष्टि

Bharat Innovates प्रदर्शनी और Multilateralism पर जोर, New Delhi में PM Modi-Cyril Ramaphosa की द्विपक्षीय वार्ता

Bihar Flood: 15 जिलों में 48 लाख से अधिक लोग प्रभावित, कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर