जम्मू-कश्मीर कांग्रेस प्रमुख ने राज्य का दर्जा बहाली की रणनीति पर चर्चा के लिए विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने की मांग की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 26, 2025

कांग्रेस की जम्मू-कश्मीर इकाई के प्रमुख तारिक हमीद कर्रा ने राज्य का दर्जा बहाल होने में देरी के मुद्दे पर चर्चा करने और जल्द से जल्द इसकी बहाली के लिए एक आम रणनीति तैयार करने के लिए शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने की मांग की।

कर्रा ने कहा, ‘‘हम राज्य के दर्जे पर चर्चा के लिए विधानसभा का एक विशेष सत्र चाहते हैं।’’ उन्होंने कहा, हमने पहले श्रीनगर चलो, फिर जम्मू चलो और फिर दिल्ली चलो का आह्वान किया, प्रेस वार्ता के माध्यम से लगातार इसकी सूचना दी और सभी राजनीतिक, सामाजिक, व्यापारिक और अन्य संगठनों से संघर्ष का समर्थन करने की अपील की।

प्रमुख खबरें

DRI ने देश भर में कार्रवाई कर 845 किलोग्राम Drugs पकड़ी, 15 तस्कर अरेस्ट

CID पूछताछ के दौरान TMC MLA परेश राम दास की तबीयत बिगड़ी, SSKM अस्पताल में भर्ती

Islamic State साजिश मामले में NIA अदालत ने हुजैर फरहान बेग को सुनाई 6 साल की सजा

विदेशी Unicorns में भारतीय संस्थापकों का मूल्य 560 अरब डॉलर पहुंचा: Prosus सूचकांक