Jammu and Kashmir: उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने अटल बिहारी वाजपेयी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 25, 2022

जम्मू। जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने रविवार को अटल बिहारी वाजपेयी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी। वाजपेयी का जन्मदिन ‘सुशासन दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। सिन्हा ने अपने संदेश में कहा, ‘‘अटलजी को विनम्र श्रद्धांजलि। राजनेता और कुशल प्रशासक के रूप में अटलजी ने देश को सर्वोपरि रखा। छह दशकों तक भारतीय राजनीति में उनकी उपस्थिति ने भारत के भविष्य को आकार प्रदान किया तथा भारत का वैश्विक कद ऊंचा उठाया।’’ उन्होंने कहा, ‘‘अटलजी जनोन्मुखी शासन तथा लोगों के लिए समान अवसर में दृढ़ता से विश्वास करते थे।

इसे भी पढ़ें: Gujarat: क्रिसमस पर चर्च, इमारतें हुईं रोशन, लोगों ने एक-दूसरे को बधाई दी

राजनेता, शिक्षाविद, समाज सुधारक महामना का आधुनिक भारत के निर्माण में बहुत अधिक योगदान है। वह औद्योगीकरण के अग्रणी शिल्पियों में एक थे और उन्होंने राष्ट्र की सेवा में अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया।’’ उपराज्यपाल ने कहा कि शिक्षाविद तथा भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन के नेता के तौर पर महामना ने शिक्षा एवं राज्य व्यवस्था के आधुनिक मंदिर का निर्माण किया जिसने अनेक पीढ़ियों के लिए राष्ट्रवाद एवं भारतीय मूल्यों की समग्र दिशादृष्टि को सींचा है।

प्रमुख खबरें

ना मतलब ना! US ने मानी शर्तें, फिर भी क्यों अड़ा ईरान?

चुनावी टिकट बिक्री के दावों पर CBI जांच से Supreme Court का इनकार

आन्दोलन वही, जो सार्थक मुद्दा, दिशा एवं भरोसे से जुड़ा हो

सऊदी पर खतरनाक भविष्यवाणी, 5 लेयर का कवच कैसे फोड़ रहे हूती, क्या रियाद में घुस जाएंगे अंसारुल्लाह?