जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल ने आतंकवादी हमले में मारी गई टीवी कलाकार के परिवार से मुलाकात की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 29, 2022

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आतंकवादी हमले में मारी गईं टीवी कलाकार अमरीन भट के परिजनों से रविवार को मुलाकात कर उन्हें हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। बडगाम जिले के चडूरा में 25 मई को लश्कर-ए-तैयबा के तीन आतंकवादियों ने टीवी कलाकार अमरीन भट की गोली मारकर हत्या कर दी थी और उनके 10 वर्षीय भतीजे को घायल कर दिया था।

इसे भी पढ़ें: भारत द्रविडों और आदिवासियों का, ठाकरे या मोदी का नहीं : असदुद्दीन ओवैसी

उन्होंने कहा कि प्रशासन अमरीन के परिवार को हरसंभव सहायता और समर्थन प्रदान करेगा। सिन्हा ने कहा, हम अमरीन के अदम्य साहस की भावना को हमेशा याद रखेंगे। गौरतलब है कि अमरीन भट की हत्या के लिए जिम्मेदार दो आतंकवादी 26 मई को पुलवामा जिले में अवंतीपुरा के अगनहंजीपुरा क्षेत्र में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में मारे गए थे।

प्रमुख खबरें

8 October को रखा जाएगा अश्विन प्रदोष व्रत, जानिए त्रयोदशी तिथि और Pradosh Puja का समय

BJP के सेवा ज्योति कार्यक्रम के चलते Delhi में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

PM Narendra Modi 25 Years In Governance | शासन के 25 साल पूरे होने पर पीएम मोदी ने दिया हम यह करेंगे का नया नारा, 2047 तक विकसित भारत के बताए 3 बड़े लक्ष्य!

UN में OIC पर बरसा भारत, Biplab Deb बोले पीड़ित और दोषी में फर्क समझे संगठन