जम्मू-कश्मीर: शोपियां में दो मुठभेड़ों में मारे गए तीन आतंकियों में से एक पाकिस्तानी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 08, 2022

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा और शोपियां जिलों में मंगलवार को सुरक्षा बलों के साथ दो अलग-अलग मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गए, जिनमें से एक पाकिस्तानी है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि कुपवाड़ा मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के दो आतंकवादी मारे गए, जबकि शोपियां में अभियान में हिजबुल मुजाहिदीन (एचएम) का एक आतंकवादी मारा गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि कुपवाड़ा के कंडी इलाके में आतंकवादियों की गतिविधियों की सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों ने घेराबंदी कर संयुक्त विशेष तलाश अभियान शुरू किया।

इसे भी पढ़ें: कर्ज महंगा होगा और ईएमआई बढ़ेगी, जानिए RBI की बैठक की प्रमुख बातें

उन्होंने बताया जैसे ही सुरक्षाकर्मी मौके की ओर बढ़े और छिपे हुए आतंकवादियों ने उन पर अंधाधुंध गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। उन्होंने कहा कि सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई की, जिसके परिणामस्वरूप आतंकवादी मारा गया। उन्होंने बताया कि मारे गए आतंकवादी की पहचान कुलगाम के अशमुजी निवासी नदीम अहमद उर्फ कामरान के रूप में हुई है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, 2020 से सक्रिय नदीम हाल ही में लश्कर से हिजबुल मुजाहिदीन में प्रवेश किया था। मुठभेड़ स्थल से एक एके राइफल और एक एसएलआर सहित आपत्तिजनक सामग्री और हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है। उन्होंने कहा कि बरामद सभी सामग्रियों को आगे की जांच के लिए मामले के सबूत के तौर पर शामिल कर लिया गया है।

प्रमुख खबरें

Prabhasakshi NewsRoom: Red Fort Car Blast पर UNSC रिपोर्ट ने किया बड़ा खुलासा, धमाके के तार Al Qaeda in the Indian Subcontinent से जोड़े

Shravan Special: महादेव पूजा में वर्जित हैं ये चीजें, Shiv Puja में न करें ये Mistakes

Jharkhand में परीक्षा धांधली के खिलाफ 20वें दिन प्रदर्शन जारी, JPSC परीक्षा रद्द होगी

Ghaziabad में तेज रफ्तार Thar की टक्कर से Home Guard जवान की मौत, सिपाही घायल