J&K के कुलगाम में हुए आतंकवादी हमले में पुलिसकर्मी शहीद, तलाशी अभियान जारी

By अनुराग गुप्ता | Sep 17, 2021

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों ने पुलिसकर्मियों पर अचानक से गोलीबारी शुरू कर दी। इस गोलीबारी में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक आतंकवादी हमले में पुलिस कांस्टेबल बंटू शर्मा बुरी तरह से जख्मी हो गए थे जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया लेकिन पुलिसकर्मी ने दम तोड़ दिया। 

महबूबा ने जताया दुख

पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कुलगाम में आतंकवादी हमले पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि आज कुलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ जिसमें एक निर्दोष व्यक्ति की मौत हो गई। बंटू शर्मा जी के परिवार के साथ गहरी संवेदना और प्रार्थना। उनकी आत्मा को शांति मिले।

इसे भी पढ़ें: यूएनएचआरसी प्रमुख ने जम्मू-कश्मीर में संचार सेवाओं पर अस्थायी पाबंदी को लेकर भारत की आचोलना की

हथियार किए थे बरामद 

इससे पहले सुरक्षाकर्मियों को संयुक्त तलाशी अभियान में बड़ी सफलता प्राप्त हुई थी। सुरक्षाकर्मियों ने पुलवामा जिले के तेलंगम गांव में चार पिस्तौल समेत हथियारों का जखीरा बरामद किया था।

प्रमुख खबरें

मिसाइल हमलों से दहला Saudi Arabia! अमेरिका ने जारी किया हाई-सिक्योरिटी रेड अलर्ट, ताइफ़ और यानबू में यात्रा पर लगा बैन

राजस्थान में Ashok Gehlot का BJP पर आरोप, निकाय चुनाव में पुलिस का दुरुपयोग कर रही सरकार

World Alzheimers Day: 21 September को क्यों मनाते हैं यह दिवस, क्या है इसका इतिहास और उद्देश्य

21 September: 1857 की क्रांति के बाद मुगल बादशाह Bahadur Shah Zafar की गिरफ्तारी का ऐतिहासिक दिन