By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 06, 2021
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बृहस्पतिवार को यहां अभिनेता आमिर खान और निर्देशक राजकुमार हिरानी की उपस्थिति में एक नई फिल्म नीति की शुरुआत की। सिन्हा ने ट्वीट किया, ‘‘जम्मू कश्मीर के लिए ऐतिहासिक दिन। बहुप्रतीक्षित जम्मू कश्मीर नई फिल्म नीति 2021 की शुरुआत की।
इस अवसर पर प्रख्यात अभिनेता आमिर खान और फिल्मकार राजकुमार हिरानी और अन्य लोग उपस्थित थे।’’ फिल्म नीति की शुरुआत से संबंधित आयोजन प्रसिद्ध डल झील के पास शेर ए कश्मीर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन केंद्र में हुआ।