जेएलआर ने स्वदेशी रेंज रोवर वेलर की बुकिंग शुरू की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 09, 2019

नयी दिल्ली। जगुआर लैंड रोवर इंडिया (जेएलआर) ने भारत में तैयार रेंज रोवर वेलर की बुकिंग शुरू की है। इसकी शोरूम में कीमत 72.47 लाख रुपये है। कंपनी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। वेलर पेट्रोल और डीजल दोनों संस्करण में आती है। दोनों की कीमत बराबर है। जेएलआर इंडिया के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक रोहित सूरी ने बयान में कहा, "हम प्रतिस्पर्धी कीमतों पर ब्रिटेन की सर्वश्रेष्ठ डिजाइन , लग्जरी और प्रौद्योगिकी पेश करना जारी रखेंगे।

हमें यकीन है कि रेंज रोवर वेलर का घरेलू स्तर पर विनिर्माण इसे और अधिक आकर्षक बनाएगी।" उन्होंने कहा कि मॉडल का स्थानीय विनिर्माण कंपनी की भारतीय बाजार को लेकर प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है।

इसे भी पढ़ें: अमेरिका ने पाकिस्तान पर जताया संदेह कहा- ''पाक पर कैसे विश्वास करें यूएस''

रेंज रोवर वेलर की आपूर्ति अगले महीने की शुरुआत में शुरू होगी। जेएलआर वर्तमान में एक्सई, एक्सएफ, एक्सजे, एफ - पेस, डिस्कवरी स्पोर्ट और रेंज रोवर इवोक का उत्पादन स्वदेश में करती है।

प्रमुख खबरें

उत्तर प्रदेश: Rajya Sabha की 10 और विधान परिषद की 11 सीटों पर चुनाव कार्यक्रम तय

Chhattisgarh में भारी बारिश: CM Vishnu Deo Sai ने शनिवार को सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया

सपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री Ram Govind Chaudhary का 74 वर्ष की उम्र में निधन

Allahabad High Court ने जब्त XUV के दुरुपयोग और सड़क हादसे की DGP जांच के दिए आदेश