पहले चरण में हो चुका JMM-Congress का सफाया, Amit Shah बोले, एक-एक घुसपैठिए को चुन कर झारखंड के बाहर भेजेगी भाजपा

By अंकित सिंह | Nov 14, 2024

गृह मंत्री अमित शाह ने आज झारखंड के गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। शाह ने कहा कि हमारा झारखंड पूरे देश में सबसे समृद्ध राज्य है, लेकिन दुर्भाग्य देखिए, झारखंड तो समृद्ध है, झारखंडी गरीब हैं। क्योंकि जेएमएम सरकार ने केंद्र सरकार की योजनाओं में भ्रष्टाचार किया है। इसके साथ ही उन्होंने लोगों से वादा करते हुए कहा कि आप 20 तारीख को कमल के निशान का बटन दबाइए, हम झारखंड में ऐसे कारखाने लगाएंगे, जिससे यहां का युवा दूसरे राज्य में मजदूरी के लिए नहीं जाएगा।

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस पर अमित शाह का तंज, बोले- सोनिया जी, आपके राहुल विमान का 21वीं बार भी क्रैश होना तय

शाह ने आरोप लगाया कि जेएमएम सरकार का ध्यान सिर्फ घुसपैठियों को राज्य में घुसाने पर है। ये घुसपैठिए, झारखंड में आते हैं और हमारी बच्चियों से दूसरी, तीसरी, चौथी शादी करते हैं और उनकी जमीन हड़प लेते हैं। झारखंड वालों, यहां कमल की सरकार बना दो, हम आपसे वादा करते हैं, यहां परिंदा भी पर नहीं मार सकेगा। उन्होंने कहा कि JMM सरकार के साथ झारखंड में घुसपैठियों का भी समय समाप्त होगा। एक-एक घुसपैठिए को चुन-चुन प्रदेश से बाहर भेजने का काम भाजपा करेगी। 

भाजपा नेता ने दावा किया कि हम ऐसा कानून लेकर आयेंगे, जिसमें आदिवासी बच्ची के साथ शादी करने से भेंट के माध्यम से आदिवासियों की जमीन आप (घुसपैठिए) हड़प नहीं सकते और जिन्होंने हड़पा है, वो वापस भी करायेंगे। उन्होंने कहा कि झारखंड ने वर्षों तक नक्सलवाद को झेला है। नक्सलवादियों ने झारखंड को तबाह करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। मोदी जी ने झारखंड को 10 साल में नक्सलवाद से मुक्त कराने का काम किया है। छत्तीसगढ़ में जो बचा कुचा नक्सलवाद है, 2026 से पहले हम उसे भी समाप्त करेंगे। हम 2026 तक 'नक्सल मुक्त भारत' बनाएंगे।

अमित शाह ने कहा कि सोनिया जी को अपने बेटे को लांच करने का बड़ा शौक है। सोनिया जी ने 20 बार राहुल नाम का प्लेन लांच किया, लेकिन लैंड ही नहीं होता है। ये प्लेन, 20 बार क्रैश हो चुका हैं और 21वीं बार भी देवघर एयरपोर्ट पर ये प्लेन क्रैश होने वाला है। उन्होंने कहा कि हाल ही में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ​खड़गे जी ने कांग्रेस को सलाह दी कि 'वादे उतने ही करो जो पूरे हो सकें'। कनार्टक, हिमाचल और तेलंगाना में कांग्रेस द्वारा किए गए वादे पूरे नहीं हुए। तो वहीं पीएम नरेंद्र मोदी जो कहते हैं, वो करते हैं, क्योंकि 'मोदी की गारंटी' पत्थर की लकीर होती है।

इसे भी पढ़ें: महा विकास आघाडी जीता तो महाराष्ट्र कांग्रेस के लिए ‘एटीएम’ बन जाएगा : Amit Shah

शाह ने कहा कि राहुल गांधी की पार्टी कांग्रेस (जम्मू-कश्मीर में) धारा 370 वापस लाना चाहती है। कश्मीर भारत का है और इसे हमसे कोई नहीं छीन सकता। जब कांग्रेस सत्ता में थी, तब पाकिस्तान से आतंकवादी हमले अक्सर होते थे। जब पीएम नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने तो उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक और एयरस्ट्राइक से आतंकवाद का खात्मा किया। उन्होंने कहा कि झारखंड ने नक्सलवाद झेला है। उन्होंने झारखंड को बर्बाद करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। पीएम मोदी ने झारखंड को नक्सलवाद से मुक्त कराया है। झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान हो चुका है। पहले चरण में झामुमो-कांग्रेस का सफाया हो गया है। 

प्रमुख खबरें

Manipur के 58,863 विस्थापितों को Diwali और निंगोल चाकोउबा पर मिली 5.88 करोड़ की आर्थिक मदद

London High Court पहुंचा हिंदू बच्चे को माथे पर तिलक लगाने से रोकने का मामला

Ayodhya Deepotsav में विदेशी मंडलियों ने पेश की रामलीला, 151 साल पुरानी साहबगंज परंपरा को मिला मंच

LK Advani के 100वें वर्ष में प्रवेश पर PM Modi ने घर पहुंचकर दी जन्मदिन की बधाई