शिवराज के घुसपैठ वाले आरोपों पर बोलीं JMM सांसद, 17-18 साल तक सत्ता में रहे तब याद नहीं आया

By अभिनय आकाश | Oct 07, 2024

जेएमएम सांसद महुआ माजी ने कहा कि वे (बीजेपी) 17-18 साल तक सत्ता में रहे तब उन्हें याद नहीं आया। झारखंड में उनके कई मुख्यमंत्री रहें। वो जो जनसांख्यिकीय की बात कर रहे हैं तो राज्य में अधिकांश जनसांख्यिकीय बदलाव उनके शासन के दौरान हुआ। उनके मुख्यमंत्रियों ने कुछ नहीं किया और यह बीएसएफ का कर्तव्य है कि सीमाओं से घुसपैठ को रोकना। यह केंद्र सरकार का भी कर्तव्य है अगर वे विफल हैं तो उन्हें इस्तीफा देना चाहिए ना। ये सब चुनावी जुमला है वे अपनी विफलता छुपाने के लिए ऐसा कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: झारखंड के संथाल परगना से बांग्लादेशी घुसपैठियों को बाहर निकालेंगे : चंपई

चौहान झारखंड के चुनाव प्रभारी भी हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि विदेशी धरती से घुसपैठ हुई है और हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार उनका आधार और मतदाता पहचान पत्र बनाकर उन्हें संरक्षण दे रही है। उन्होंने कहा कि घुसपैठिये झारखंड में आ रहे हैं, यहां की बेटियों से शादी कर रहे हैं, जमीन खरीद रहे हैं और स्थानीय निकायों में अपना प्रभाव बढ़ा रहे हैं। यह बहुत खतरनाक है और इससे झारखंड बर्बाद हो रहा है।

प्रमुख खबरें

Fort Hood हमले के दोषी Nidal Hasan के मृत्युदंड को Donald Trump ने दी मंजूरी

Rahul Gandhi के फॉर्म 6 वाले आरोप का Election Commission ने किया खंडन, दावे को बताया गुमराह करने वाला

Saudi Arabia में त्वरित सैन्य तैनाती को Pakistan और तुर्किये ने दी मंजूरी

ECI मामले पर Congress का केंद्र पर वार, Jairam Ramesh ने सुरक्षा घेराबंदी पर उठाए सवाल