झामुमो का आधिकारिक ‘एक्स’ खाता हैक: सोरेन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 13, 2025

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रविवार को कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के आधिकारिक ‘एक्स’ खाते को ‘‘असामाजिक तत्वों’’ ने हैक कर लिया है। सोरेन इस समय अपने पिता एवं झामुमो संस्थापक शिबू सोरेन के इलाज के सिलसिले में दिल्ली में हैं।

सोरेन ने सोशल मीडिया मंच पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘झामुमो के आधिकारिक ‘एक्स’ खाते को असामाजिक तत्वों ने हैक कर लिया है।’’ मुख्यमंत्री ने झारखंड पुलिस को कार्रवाई शुरू करने का निर्देश देते हुए कहा, ‘‘इस मामले पर संज्ञान लें, इसकी जांच करें और तत्काल कार्रवाई करें।

प्रमुख खबरें

भारत में परमाणु ऊर्जा क्षेत्र निजी कंपनियों के लिए खुला, संसद से नया कानून पास

Bangladesh: शरीफ उस्मान हादी की मौत के बाद ढाका में हिंसा, भारत-बांग्लादेश रिश्तों पर असर

निफ्टी और सेंसेक्स में चार दिन बाद तेजी, वैश्विक संकेतों से बाजार को सहारा

Adani Group का बड़ा दांव: एयरपोर्ट कारोबार में पांच साल में ₹1 लाख करोड़ निवेश की योजना