JNU मामले में पुलिस आयुक्त को जवाबदेह ठहराए जाए: चिदंबरम

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 06, 2020

नयी दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय(जेएनयू) में हमले को लेकर सोमवार को नरेंद्र मोदी सरकार पर तीखा प्रहार किया और कहा कि इस मामले में दिल्ली के पुलिस आयुक्त को जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए। पूर्व गृह मंत्री ने यह भी कहा कि जवाबदेही की परिधि में गृह मंत्री अमित शाह भी आते हैं।

इसे भी पढ़ें: ओवैसी ने ‘जेएनयू के बहादुर विद्यार्थियों’ के साथ एकजुटता प्रकट की

उन्होंने कहा कि इस मामले में पुलिस आयुक्त को जवाबदेह ठहराया जाए। एक सवाल के जवाब में चिदंबरम ने कहा कि जवाबदेही की शुरुआत पुलिस आयुक्त से होती है और यह गृह मंत्री तक जाती है। उन्होंने कहा कि जिम्मेदार लोगों को गिरफ्तार किया जाए और कड़ी कार्रवाई की जाए।

प्रमुख खबरें

Delhi में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, Metro स्टेशन बंद होने पर Supreme Court ने जताई चिंता

Sanju Samson के 82 रन से भारत ने West Indies के खिलाफ बनाया 249 रन का रिकॉर्ड स्कोर

Shanghai Masters से Novak Djokovic बाहर, Ben Shelton और Hubert Hurkacz जीते

INDIA गठबंधन ने President Droupadi Murmu से की मुलाकात, मतपत्र से चुनाव कराने की मांग