हिजाब विवाद: जेएनयू की 200 छात्राओं ने कर्नाटक में मुस्लिम छात्राओं के प्रति जताई एकजुटता

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 10, 2022

नयी दिल्ली|  यहां जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) की करीब 200 छात्राओं ने कर्नाटक में हिजाब पहनने के मामले को लेकर मुस्लिम छात्राओं को अपना ‘‘अडिग और बिना शर्त समर्थन’’ दिया है।

जेएनयू की छात्राओं ने बुधवार को एक बयान मेंकहा कि मुस्लिम महिलाओं को अपना हिजाब छोड़ने के लिए मजबूर करना भारतीय संविधान के अनुच्छेद 25 का स्पष्ट उल्लंघन है जो धार्मिक स्वतंत्रता की गारंटी देता है, और उन्हें कक्षा में प्रवेश करने से मना करना अनुच्छेद 21 (ए) और अनुच्छेद 15 का उल्लंघन है, जो शिक्षा के अधिकार की गारंटी देता है और क्रमशः धर्म, जाति, लिंग या जन्म स्थान के आधार पर भेदभाव को रोकता है।

पिछले हफ्ते, कर्नाटक सरकार ने राज्य भर के स्कूलों और कॉलेजों या निजी संस्थानों के प्रबंधन को विद्यार्थियों के लिए उसके द्वारा निर्धारित वर्दी को अनिवार्य बनाने का आदेश जारी किया था।

हिजाब पहनने के कारण छात्राओं को शिक्षण संस्थानों में प्रवेश से वंचित किए जाने पर राज्य में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए हैं।

प्रमुख खबरें

भारत ने सऊदी अरब पर हूथी हमलों की निंदा की, शिपिंग रूट के लिए खतरे की चेतावनी दी

Rahul Gandhi का बड़ा हमला: System को सवाल पूछने वाले Students नहीं, सिर्फ अंधभक्त चाहिए

Russia से तेल खरीद पर US Tariff के बीच बोले Kirti Vardhan Singh, जनता का हित सर्वोच्च प्राथमिकता

Tirupati Laddu: पिछली सरकार में 230 करोड़ का मिलावटी घी पहुंचा, TDP ने ED जांच का दिया हवाला