जेएनयू की कुलपति ने यूजीसी अध्यक्ष से मुलाकात की, अनुदान सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 22, 2022

नयी दिल्ली। जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) की कुलपति शांतिश्री डी. पंडित ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के अध्यक्ष एम जगदीश कुमार से मुलाकात कर अनुदान जारी करने समेत कई मुद्दों पर चर्चा की। विश्वविद्यालय ने यह जानकारी दी। विश्वविद्यालय ने कहा कि जेएनयू से जुड़े कई लंबित मुद्दों को सुलझाने के लिए बैठक मंगलवार को हुई। इस बीच यूजीसी के अध्यक्ष ने जेएनयू के लंबित मामलों में ‘‘सकारात्मक दृष्टिकोण’’ अपनाने का आश्वासन दिया।

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस अध्यक्ष पद की रेस में जुड़ा एक और नाम, सचिन पायलट के लिए भी राजस्थान में राह नहीं है आसान

विश्वविद्यालय ने कहा, ‘‘अध्यक्ष ने जेएनयू के लंबित मामलों पर जल्द से जल्द सकारात्मक रूप से विचार करने का आश्वासन दिया है। विश्वविद्यालय लंबित मुद्दों के प्रभावी समाधान के लिए विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) जैसे उच्च प्राधिकारों के साथ अधिक निकटता से बातचीत के लिए तत्पर है।

प्रमुख खबरें

वैवाहिक विवादों में कानून के दुरुपयोग पर Allahabad High Court सख्त, आगरा में दर्ज FIR रद्द

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग, Akhilesh Yadav बोले निष्पक्ष संस्था पर भाजपा का दबाव

MP OBC Quota: 27 फीसदी आरक्षण रद्द करने के आदेश के खिलाफ Supreme Court जाएगी Congress

दिल्ली अदालत का फैसला: Sharjeel Imam की अंतरिम जमानत रद्द करने से इनकार