JNU हिंसा: दिल्ली पुलिस ने जेएनयू छात्रसंघ अध्यक्ष आइशी घोष, दो अन्य से पूछताछ की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 13, 2020

नयी दिल्ली। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने सोमवार को जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) का दौरा किया और विश्वविद्यालय परिसर में पांच जनवरी को हुए हमले के सिलसिले में तीन छात्रों से पूछताछ की, जिनमें जेएनयू छात्रसंघ अध्यक्ष आइशी घोष भी शामिल थीं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पंकज मिश्रा, वास्कर विजय मेक और घोष से अपराध शाखा के अधिकारियों ने पूछताछ की।  ये तीनों उन नौ संदिग्धों में शामिल थे जिनकी तस्वीरें दिल्ली पुलिस द्वारा पांच जनवरी को हुए हमले के सिलसिले में हाल ही में जारी की गई थीं। इस हमले में घोष समेत 35 छात्र घायल हुए थे। 

इसे भी पढ़ें: JNU शिक्षक संघ ने कहा, परिसर में हम नहीं हैं सुरक्षित, पढ़ाने के लिए माहौल नहीं है

पुलिस के मुताबिक एक समाचार चैनल द्वारा दिखाए गए स्टिंग ऑपरेशन में नजर आए अक्षत अवस्थी और रोहित शाह को भी जांच में शामिल होने के लिये नोटिस जारी किया गया है। इसके अलावा पुलिस ने सोशल मीडिया पर हमले के साझा किए गए वीडियो में नकाबपोश युवती की पहचान कोमल शर्मा के तौर पर की है। वह चेक शर्ट पहनी हुई, हल्का नीले रंग का स्कार्फ लगाए हुए और हाथों में डंडा लिए हुई नजर आयी थी। पुलिस ने बताया कि दौलत राम कॉलेज की छात्रा कोमल शर्मा को भी जांच में शामिल होने के लिए नोटिस भेजा गया है । उन्होंने कहा कि उसका फोन शनिवार रात से ही स्विच ऑफ है।

प्रमुख खबरें

AI Startup Perplexity में निवेश की तैयारी में Nvidia, 30 अरब डॉलर के पार पहुंचेगा कंपनी का Valuation

TCS और Porsche के बीच ₹14,000 करोड़ की Strategic Partnership, ऑटोमोटिव इंजीनियरिंग में आएगा बड़ा बदलाव

FIH World Cup: Argentina से हारकर India सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर, टूटा भारत का सपना।

पहले हंसे, फिर किया इशारा, कुछ इस तरह तुर्किए-पाकिस्तान-बांग्लादेश की जयशंक ने उड़ा दी नींद!