JNUSU जारी रखेगा पंजीकरण प्रक्रिया का बहिष्कार, शुल्कवृद्धि के खिलाफ कानूनी प्रक्रिया पर भी हो रहा विचार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 17, 2020

नयी दिल्ली। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) छात्रसंघ ने गुरुवार को कहा कि वह नए सेमेस्टर की पंजीकरण प्रक्रिया का बहिष्कार जारी रखेगा। साथ ही छात्रसंघ ने शिक्षक संघ से समानांतर कक्षाएं लेने का अनुरोध किया। जेएनयू छात्र संघ ने कहा कि वह शुल्क वृद्धि के फैसले पर रोक के लिए कानूनी विकल्प पर विचार कर रहा है।

छात्रसंघ ने कहा, ‘‘हम छात्र समुदाय से, खासतौर पर जिन्होंने पंजीकरण नहीं कराया है, उनसे पंजीकरण प्रक्रिया का बहिष्कार जारी रखने का अनुरोध करते हैं। इस समय हमारी एकता महत्वपूर्ण है।’’ छात्रसंघ ने कहा कि पिछले सेमेस्टर को पूरा किए बिना नए सेमेस्टर की कक्षाएं नहीं चल सकती हैं। छात्रसंघ ने कहा कि वह जेएनयू शिक्षक संघ से विभिन्न विषयों की समानांतर कक्षाएं लेने के लिए बात कर रहा है।

इसे भी देखें: JNU छात्र आंदोलन पर क्या बोले कन्हैया कुमार और डी राजा- देखिए खास रिपोर्ट

प्रमुख खबरें

पहले हंसे, फिर किया इशारा, कुछ इस तरह तुर्किए-पाकिस्तान-बांग्लादेश की जयशंक ने उड़ा दी नींद!

Amravati Hospital में आग की जांच के लिए 7 सदस्यीय कमेटी बनी, 8 दिन में देगी रिपोर्ट

Balochistan के मस्तुंग और चमन में 5 शव बरामद, Pakistan में Forced Disappearances पर गहराया संकट

Saudi-Turkey-Pakistan के मक्का समझौते पर Iran का बड़ा बयान, क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए रखे अपने प्रस्ताव