'हिटलर की राह चलेगा तो उसी की मौत मरेगा', PM मोदी पर कांग्रेस नेता का आपत्तिजनक बयान

By अनुराग गुप्ता | Jun 20, 2022

नयी दिल्ली। अग्निपथ योजना के खिलाफ कांग्रेस ने सोमवार को जंतर मंतर में सत्याग्रह किया। इस दौरान तमाम कांग्रेस नेताओं ने एक के बाद एक केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। इसी बीच कांग्रेस नेता सुबोधकांत सहाय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जिक्र करते-करते आपत्तिजनक बयान दे बैठे। उन्होंने कहा कि अगर प्रधानमंत्री मोदी हिटलर की राह पर चलते हैं तो वो हिटलर की मौत ही मरेंगे। 

उन्होंने कहा कि मुझे तो लगता है कि हिटलर का सारा इतिहास इन्होंने पार कर लिया। हुड्डा साहब गांव की भाषा में समझा रहे थे। हिटलर ने भी सेना के बीच में ऐसा ही एक संस्था बनाया था, जिसका नाम था खाकी... मोदी हिटलर की राह चलेता तो हिटलर की मौत मरेगा, याद रख लो। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी शहीदों की परंपरा की पार्टी है। हालांकि आपत्तिजनक बयान देने के कुछ देर बाद सुबोधकांत सहाय की सफाई भी सामने आ गई। 

इसे भी पढ़ें: अग्निपथ योजना पर बोले भूपेश बघेल, नौजवानों को सैनिक नहीं, चौकीदार बनाना चाहती है केंद्र सरकार 

सुबोधकांत सहाय ने दी सफाई

कांग्रेस नेता ने कहा कि नरेंद्र मोदी से पूछिए ना उन्होंने भी यह नारा लगाया होगा। यह नारा है कि जो हिटलर की चाल चलेगा वो हिटलर की मौत मरेगा। नरेंद्र मोदी कहां से आ गए, उनसे पूछिए कि क्या चाल चल रहे हैं ? यह आज नहीं हम लोग हर जमाने में यह नारा लगाते रहे हैं।

प्रमुख खबरें

जब जब देश के साथ खड़े होने की बात आती है, तब तब Rahul Gandhi की राह अलग क्यों हो जाती है?

CJP के Jantar Mantar प्रदर्शन पर भड़की BJP, Sambit Patra बोले- राजधानी को बंधक बनाने की साजिश हुई फ्लॉप

Shashi Tharoor ने Delhi में Internet और Metro बंदी पर केंद्र को घेरा, CJP सदस्यों की मांगी रिहाई

सुनील गावस्कर बोले: West Indies के खिलाफ 17वें ओवर में Kuldeep Yadav को गेंद थमाना भारत की बड़ी भूल