5,502 कश्मीरी पंडितों को दी गई नौकरी, 6000 ट्रांजिट आवास के निर्माण को मंजूरी, सरकार ने संसद में दिया जवाब

By अभिनय आकाश | Jul 26, 2022

गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि पीएम के विकास पैकेज के तहत, 5,502 कश्मीरी प्रवासियों ने सरकारी नौकरी प्रदान की। सरकार ने घाटी में जम्मू-कश्मीर सरकार के विभिन्न विभागों में लगे हुए कश्मीरी प्रवासी कर्मचारियों के लिए 6000 ट्रांजिट आवास के निर्माण को मंजूरी दी है। लोकसभा में जानकारी देते हुए राय ने कहा कि सरकार ने घाटी में कश्मीरी पंडितों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कई उपाय किए हैं। इनमें मजबूत सुरक्षा और खुफिया ग्रिड, आतंकवादियों के खिलाफ सक्रिय अभियान, उन इलाकों में गश्त करना जहां कश्मीरी पंडित रहते हैं आदि शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस सांसदों पर कार्यवाही को लेकर भड़के अधीर रंजन, सरकार ने विपक्ष की आवाज को धमकाने के लिए उठाया क्रूर कदम

राय ने एक अन्य सवाल के जवाब में बताया कि सरकार ने 2019-20, 2020-21 और 2021-2022 (जून 2022 तक) के दौरान सडकों, रेलवे, स्कूल व कॉलेज, खेल के मैदानों, भवनों, मृदा अपशिष्ट प्रबंधन, सीमा चौकियों, औद्योगिक सम्पदाओं आदि जैसे विभिन्न सार्वजनिक उद्देश्यों के लिए जम्मू कश्मीर में 2359.45 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहित की है। उन्होंने कहा कि रोशनी कानून, 2001 के तहत जम्मू कश्मीर में लोगों, संस्थानों और उद्यमियों को कुल 8565.40 हेक्टेयर भूमि हस्तांतरित की गई।

प्रमुख खबरें

कॉजपा प्रदर्शन से पहले दिल्ली में 25,000 जवान तैनात, 45 Metro स्टेशनों पर रोक

Donald Trump ने केटी जकारिया को बनाया White House की नई प्रेस सचिव

बाल शोषण के मामले में Rohan Rane को Paris की अदालत ने सुनाई 20 साल जेल की सजा

Brazil के Curitiba में स्कूल में 13 बच्चों को बंधक बनाने वाला हमलावर पुलिस कार्रवाई में ढेर