प्रौद्योगिकी क्षेत्र में नौकरियों की मांग महामारी-पूर्व स्तर से आगे निकलीः सर्वे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 03, 2022

मुंबई| भारत में प्रौद्योगिकी क्षेत्र की मांग बढ़ने से नई नौकरियों के लिए भर्तियां सितंबर 2021 के स्तर को पार कर गई हैं और इस वृद्धि के आगे भी जारी रहने की उम्मीद है। नौकरियों के बारे में जानकारी देने वाली वैश्विक वेबसाइट इनडीड की एक रिपोर्ट में यह दावा किया गया है।

इसके बाद प्रबंधन क्षेत्र से जुड़ी नौकरियों का स्थान आता है जिनमें समीक्षा अवधि के दौरान 9.7 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई है जबकि आईटी से जुड़ी भूमिकाओं के मामले में पांच फीसदी की वृद्धि हुई है। इनडीड इंडिया के बिक्री प्रमुख शशि कुमार ने कहा, हमने लगभग सभी पेशागत श्रेणियों में नौकरियों की मांग में बढ़ोतरी देखी है।

भारत में कामगारों, खासकर प्रौद्योगिकी क्षेत्र के कर्मचारियों के पास नौकरी चुनने के अधिक विकल्प हैं और महामारी से पहले की तुलना में आज शायद उनके पास अपनी शर्तों पर काम करने के अधिक मौके हैं।

प्रमुख खबरें

India GDP Growth पर बढ़ा भरोसा S&P ने वृद्धि अनुमान बढ़ाकर 7 Percent किया

Faridabad के बड़खल में अवैध खनन पर NGT सख्त, Haryana सरकार को भेजा नोटिस

Wildlife SOS के 12 केंद्रों की होगी जांच, CZA ने छह राज्यों को दिया निरीक्षण का निर्देश

Asian Games: एथलेटिक्स के पहले दिन भारत को दो पदक, रोइंग और वुशु में भी मिली सफलता