अमेरिका राष्ट्रपति जो बाइडन ने की घोषणा, देश में 150 दिन में लगाए गए 30 करोड़ टीके

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 19, 2021

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने घोषणा की कि देश में उनके कार्यभार संभालने के बाद से 150 दिन में कोरोना वायरस रोधी टीकों की 30 करोड़ खुराक लगाई गईं। बाइडन ने इसका श्रेय वैज्ञानिकों, कंपनियों, अमेरिकी लोगों और उनकी सरकार के प्रयासों को दिया। राष्ट्रपति ने कहा कि 65 प्रतिशत वयस्कों को कम से कम एक खुराक लग गई है, जिससे उम्मीद है कि इस बार गर्मियों में हालात अपेक्षाकृत सामान्य रहेंगे, कारोबार फिर से खुलेंगे और नियोक्ता भर्तियां करेंगे। राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘पिछले साल की तुलना में अगली गर्मियों में स्थिति अलग होगी।

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बाजवा बोले, मुख्यमंत्री या पंजाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद की दौड़ में नहीं हूं

अमेरिका में करीब दो सप्ताह पहले करीब 20 लाख लोगों को प्रतिदिन टीके लग रहे थे, लेकिन इस गति में अब कमी आई है, जिसके कारण 70 प्रतिशत आबादी का चार जुलाई तक कम से कम आंशिक टीकाकरण कर दिए जाने का बाइडन का लक्ष्य संकट में नजर आ रहा है। बाइडन प्रशासन का कहना है कि 70 प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य भले ही पूरा न पाए, लेकिन इसका अमेरिका के समग्र रूप से पटरी पर लौटने पर बहुत कम प्रभाव पड़ेगा।

प्रमुख खबरें

लोकतंत्र से खिलवाड़ बंद हो: Arvind Kejriwal का दावा, BJP विरोधी मतदाताओं के Delete हो रहे Vote

CEA V Anantha Nageswaran ने MSME के लिए RBI के NPA नियमों की समीक्षा की मांग की

केरल Assembly में आएगा वरिष्ठ नागरिकों की देखभाल का विधेयक, VD Satheesan ने दी जानकारी

Kerala High Court ने रद्द किया SIT का फैसला, ED रिपोर्ट पर Vijayan के खिलाफ FIR के निर्देश