ओबामा, जो बाइडेन समेत कई नेताओं ने की ट्रंप के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 03, 2020

वाशिंगटन। अमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जो बाइडेन तथा कई अन्य नेताओं ने कोविड-19 से पीड़ित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। ट्रंप (74) और मेलानिया (50) शुक्रवार को कोविड-19 से पीड़ित पाए गए थे। बाइडेन ने शुक्रवार को ट्वीट किया, ‘‘जिल और मैं राष्ट्रपति ट्रंप और प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं। हम राष्ट्रपति और उनके परिवार की सेहत और सुरक्षा के लिए प्रार्थना करते रहेंगे।’’ अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने भी दंपती के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने कहा, ‘‘मिशेल और मुझे उम्मीद है कि राष्ट्रपति, प्रथम महिला और देश में कोरोना वायरस से संक्रमित सभी लोगों को जरूरी देखभाल मिल रही है और वे स्वस्थ होने की दिशा में हैं।’’ अमेरिका में अब तक कोरोना वायरस से 73,32,019 लोग संक्रमित हो चुके हैं तथा अब तक 2,08,693 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। दोनों ही आंकड़े विश्व में सर्वाधिक हैं।

प्रमुख खबरें

Kottayam में खुद को IPS बताकर नाबालिग का यौन उत्पीड़न करने वाला गिरफ्तार

Gorakhpur में बोले Yogi Adityanath, विकास विरोधी लोग जनता को जाति और क्षेत्र में बांट रहे

Sunil Chhetri ने कहा Indian Football को पटरी पर लाने के लिए मिलकर काम करें AIFF और खिलाड़ी

Gujarat University में पूर्व VC Neerja Gupta पर जांच शुरू, पूर्व जज करेंगे पड़ताल