जो बाइडन ने कैरोलिन कैनेडी, मिशेल क्वान को राजदूत के तौर पर नामित किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 16, 2021

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने बुधवार को घोषणा की कि वह पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा प्रशासन के दौरान जापान में राजदूत के रूप में सेवा देने वालीं, दिवंगत राष्ट्रपति जॉन एफ कैनेडी की बेटी कैरोलिन कैनेडी को ऑस्ट्रेलिया में राजदूत के तौर पर और प्रसिद्ध अमेरिकी ओलंपिक स्केटर मिशेल क्वान को बेलीज में अपने मुख्य दूत के रूप में सेवा करने के लिए नामित कर रहे हैं। कैनेडी ने 2020 में राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी की प्राथमिक प्रक्रिया में अपेक्षाकृत पहले ही बाइडन को अपना समर्थन दे दिया था।

इसे भी पढ़ें: इजराइल ने सीरिया के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाकर दागी मिसाइलें, एक सैनिक की मौत

मैं अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया के बीच संबंधों को मजबूत करने, वैश्विक स्वास्थ्य में सुधार और इस भयानक महामारी के दौरान टीके की पहुंच बढ़ाने तथा तत्काल जलवायु संकट को दूर करने के वास्ते ऑस्ट्रेलिया सरकार के साथ सहयोग करने के लिए उत्सुक हूं। मैं ऑस्ट्रेलिया के लोगों, इस दिलचस्प देश को जानने और अमेरिका के बारे में अपनी पसंद को उनके साथ साझा करने के लिए उत्साहित हूं।’’ बाइडन ने कैनेडी परिवार की एक अन्य सदस्य, पेशे से वकील, और सांसद टेड कैनेडी की विधवा विक्टोरिया कैनेडी को ऑस्ट्रिया में अपने राजदूत के रूप में नियुक्त किया।

इसे भी पढ़ें: मेरठ पहुंचने पर बोले प्रवीण तोगड़िया 'दारुल उलूम और तबलीगी जमात पर लगे प्रतिबंध'

सीनेट में अक्टूबर में उनके नाम की पुष्टि की जा चुकी है।। दो बार की ओलंपिक पदक विजेता क्वान बाइडन के सफल चुनाव प्रचार मुहिम की शुरुआती समर्थक थीं। क्वान को 2006 में विदेश विभाग का पहला सार्वजनिक कूटनीति दूत नामित किया गया था। क्वान वर्तमान में कोषाध्यक्ष और स्पेशल ओलंपिक इंटरनेशनल के बोर्ड सदस्य के रूप में कार्य करती हैं।

प्रमुख खबरें

Ajit Agarkar का Chief Selector कार्यकाल नहीं बढ़ेगा, BCCI ने दिए संकेत

नए दौड़ में लिखेंगे मिलकर नई कहानी! अमेरिका पहुंचे जिनपिंग का कुछ इस अंदाज में ट्रंप ने किया स्वागत

CEC ज्ञानेश कुमार तुरंत इस्तीफा दें: चुनाव प्रक्रिया में गड़बड़ी पर Congress का बड़ा हमला

अमेरिका के F-35 फाइटर जेट की तकनीक लगी चीन के हाथ? हांगकांग में गायब हुए संवेदनशील पार्ट्स, अमेरिका-ऑस्ट्रेलिया में जांच शुरू!