जो बाइडन ने वित्त मंत्री के रूप में फेडरल रिजर्व की पूर्व अध्यक्ष जैनेट येलेन को चुना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 24, 2020

वाशिंगटन। अमेरिका के नव-निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन ने फेडरल रिजर्व की पूर्व अध्यक्ष जैनेट येलेन को वित्त मंत्री पद के लिए चुना है। सत्ता हस्तांतरण की योजना के जानकार एक व्यक्ति के मुताबिक अब येलेन बाइडन की आर्थिक नीतियों को आकार और दिशा देने में निर्णायक भूमिका निभाएंगी। येलेन वित्त जगत की एक प्रतिष्ठित शख्सियत हैं। वित्त विभाग की कमान संभालने वाली वह प्रथम महिला होंगी। बाइडन की योजना से परिचित एक व्यक्ति ने येलेन के नामांकन की पुष्टि की है। इससे पहले भी परिपाटी को तोड़ते हुए येलेन फेडरल रिजर्व की पहली महिला अध्यक्ष बनी थीं। 

इसे भी पढ़ें: डोनाल्ड ट्रंप ने स्वीकार की हार ! आगामी प्रशासन को सत्ता हस्तांतरित करने की तैयारी शुरू करने को कहा 

उन्होंने अमेरिका के सबसे बड़े बैंक की कमान 2014 से 2018 तक संभाली थी। बाद में वह बाइडन के प्रचार अभियान की सलाहकार बनीं। येलेन बाइडन की अहम सलाहकार तथा उनके आर्थिक एजेंडे की प्रवक्ता भी होंगी। पदभार संभालने के बाद उन्हें महामारी के कारण कमजोर पड़ी अर्थव्यवस्था की चुनौती का सामना भी करना पड़ेगा।

प्रमुख खबरें

Modi के 400 पार के नारे के साथ दिखी Mumbai की जनता, जताया जीत का विश्वास

अंगदान दर में सुधार के लिए ICU में मस्तिष्क मृत्यु के मामलों की निगरानी करें : केंद्र

BJP ने पैसे के बल पर संदेशखालि का ‘झूठ’ फैलाया, Mamata Banerjee ने कहा- घड़ियाली आंसू बहाना बंद करें Modi

Lok Sabha Election : तीसरे चरण के लिए प्रचार का शोर थमा, 7 मई को होगा मतदान