जो बाइडेन ने अफगानिस्तान से सैनिकों की वापसी की योजना में बदलाव से किया इनकार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 11, 2021

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने अफगानिस्तान से सैनिकों की वापसी के कार्यक्रम में किसी भी तरह के परिवर्तन की संभावना से इनकार किया है। बाइडेन ने 11 सितंबर तक युद्धग्रस्त देश से सभी अमेरिकी सैनिकों की वापसी का आदेश दिया है। पेंटागन ने बताया कि अब तक वहां से 90 फीसदी से अधिक सैनिक स्वदेश लौट चुके हैं। तालिबान अफगानिस्तान के बड़े हिस्सों में काबिज होता जा रहा है। व्हाइट हाउस में संवाददाताओं ने बाइडन से पूछा कि सैनिकों की वापसी के वर्तमान कार्यक्रम में क्या कोई बदलाव आ सकता है, इस पर उन्होंने कहा, ‘नहीं’। बाइडन ने आगे कहा, ‘‘देखिए, हमने बीस साल से अधिक वर्षों में एक हजार अरब डॉलर से अधिक राशि खर्च की।

इसे भी पढ़ें: अमेरिका में फिर पैर पसारने लगा कोरोना, संक्रमण के औसतन एक लाख नए मामले दर्ज

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि अफगान इस बात को मानने लगे हैं कि उन्हें शीर्ष स्तर पर एक साथ आना होगा। उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन हम अपने वादे पूरे करते रहेंगे। मुझे अपने फैसले पर कोई अफसोस नहीं है।’’ इससे पहले व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने संवाददाताओं से कहा कि अमेरिका उन लोगों को न्याय दिलाने के लिए अफगानिस्तान गया था जिन पर 11 सितंबर को हमला किया गया। वह उन दहशतगर्दों को तबाह करने गया था जो अमेरिका पर हमला करने के लिए अफगानिस्तान को सुरक्षित पनाहगाह बनाना चाह रहे थे। उन्होंने कहा, ‘‘हमने कुछ साल पहले इन मकसदों को हासिल कर लिया।

प्रमुख खबरें

Asian Games 2026: निशानेबाजी में भारत को मिला एक और सिल्वर! 10m एयर राइफल में पुरुषों की टीम चमकी, Rudrankksh Patil और Himanshu Dhillon फाइनल में पहुंचे

Kerala Rain: भारी बारिश और भूस्खलन से 5 की मौत, प्रशासन को हर घंटे समीक्षा के निर्देश

European Football Round-Up | Atletico Madrid ने Real Madrid को डर्बी में हराया, Manchester City ने गोलों की बारिश के साथ दर्ज की रोमांचक जीत

उत्तर-पूर्वी Sudan में सोने की खदान ढहने से 11 मजदूरों की मौत, 30 घायल