भारत पर प्रतिबंध लगा सकता है अमेरिका, रूस से S-400 मिसाइल रक्षा प्रणाली की खरीदी से है नाराज

By अनुराग गुप्ता | Mar 04, 2022

न्यूयॉर्क। रूस और यूक्रेन के बीच छिड़े युद्ध के बीच अमेरिका सीएएटीएसए कानून के तहत भारत पर प्रतिबंध लगाया जाए या नहीं इस पर विचार कर रहा है। दरअसल, भारत ने रूस से एस-400 मिसाइल रक्षा प्रणाली की खरीदारी की है, जिससे अमेरिका नाराज है। ऐसे में भारत पर सीएएटीएसए कानून के तहत प्रतिबंध लगाया जाए या फिर नहीं इसका निर्णय अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन करेंगे। 

आपको बता दें कि काउंटरिंग अमेरिकाज एडवर्सरीज थ्रू सैंक्शंस एक्ट (सीएएटीएसए) के तहत अमेरिकी प्रशासन के पास ईरान, उत्तर कोरिया या रूस से महत्वपूर्ण लेन-देन करने वाले किसी भी देश पर प्रतिबंध लगाने का अधिकार है।

यह एक अमेरिकी कानून है, जो 2014 में क्रीमिया पर रूस के कब्जे और 2016 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनावों में व्लादिमीर पुतिन के कथित हस्तक्षेप के जवाब में वॉशिंगटन को उन देशों पर प्रतिबंध लगाने के लिए अधिकृत करता है, जो मॉस्को से प्रमुख रक्षा साजो-सामान की खरीदारी करते हैं। 

इसे भी पढ़ें: रूस-यूक्रेन युद्ध: जपोरिजिया न्यूक्लियर प्लांट में लगी आग बुझाई गई, विकरण का स्तर भी नॉर्मल 

अमेरिकी राष्ट्रपति करेंगे फैसला

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि भारत पर प्रतिबंध लगाया जाए या नहीं, इस पर अमेरिकी राष्ट्रपति फैसला करेंगे। भारत पर संभावित प्रतिबंधों के जुड़े सवाल पर दक्षिण एवं मध्य एशिया में अमेरिका के सहायक विदेश मंत्री डोनाल्ड लु ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मैं आपको आश्वस्त कर सकता हूं कि बाइडेन प्रशासन सीएएटीएसए कानून का पालन करेगा और इसे पूरी तरह से लागू करेगा। फिलहाल सीएएटीएसए कानून के तहत भारत पर कोई प्रतिबंध नहीं लगाया गया है।

प्रमुख खबरें

Round of 16 में Portugal, पर Ibrahimovic ने Ronaldo की भूमिका पर सवाल उठाए: सिर्फ नाम पर खेल रहे

विदेशी महिलाओं से Gang-Rape: Deputy PM Ishaq Dar का पोता गिरफ्तार, Pakistan की दुनिया भर में हुई फजीहत।

Bihar के लाल Vaibhav Sooryavanshi का Team India में डेब्यू, सचिन का तोड़ा रिकॉर्ड

रामलला मंदिर दान चोरी प्रकरण: आस्था की रक्षा केवल श्रद्धा से नहीं, जवाबदेही से भी होगी