14 भाषाओं में होगा जो बाइडेन का चुनाव प्रचार, ‘‘अमेरिका का नेता कैसा हो, जो बाइडेन जैसा हो’’ जैसे लगेंगे नारे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 31, 2020

वाशिंगटन। अमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जो बाइडेन के समर्थकों ने प्रभावशाली भारतीय-अमेरिकियों तक अपनी पहुंच बढ़ाने के लिए 14 भाषाओं में एक अभियान शुरू करने की बृहस्पतिवार को घोषणा की। उदाहरण के लिए बाइडेन के प्रचार अभियान ने ‘‘अमेरिका का नेता कैसा हो, जो बाइडेन जैसा हो’’ चुनावी नारा तैयार किया है जो दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत के एक लोकप्रिय चुनावी नारे से लिया गया है। विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी ने भारतीय भाषाओं में चुनावी नारा तब दिया है जब चार साल पहले 2016 में ट्रंप के चुनावी नारे ‘‘अब की ट्रंप सरकार’’ को काफी सफलता मिली थी जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2014 के चुनावी नारे ‘‘अब की बार मोदी सरकार’’ की तर्ज पर बनाया गया था।

प्रमुख खबरें

मैं बहुत मशहूर था, वो नहीं: Abhijeet Sawant ने की Arijit Singh के शुरुआती दिनों से अपने करियर की तुलना

सुप्रीम कोर्ट का फैसला: टिकट न मिलने पर भी ट्रेन हादसे के पीड़ित को मिलेगा मुआवजा

Love & War Vicky Kaushal look | लव एंड वॉर से विक्की कौशल का धांसू फर्स्ट लुक जारी, सिगरेट और इंटेंस लुक में छाए एक्टर

Jitan Ram Manjhi ने Om Birla को लिखा पत्र, SC-ST सांसदों को चर्चा में अधिक समय देने की मांग