ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर निशाना, कहा- बाइडेन की जीत होगी चीन की जीत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 22, 2020

वॉशिंगटन।अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि देश में नवंबर में होने वाले राष्ट्रपति पद के चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बाइडेन ने एक नेता के रूप में पिछले पांच दशक में अमेरिका की अर्थव्यवस्था को बहुत नुकसान पहुंचाया है और यदि पूर्व उपराष्ट्रपति चुनाव जीत जाते हैं, तो यह चीन की जीत होगी। ट्रम्प ने ओहायो के डेटन में सोमवार को एक रैली में कहा, ‘‘जो बाइडेन ने पिछले 47 साल में आपकी नौकरियां चीन और विदेशों में भेजीं। आप यह जानते हैं। मैं पिछले चार साल में हमारे देश और ओहायो में नौकरियां वापस लेकर आया हूं।’’ उन्होंने नवंबर में होने वाले चुनाव को बेहद महत्वपूर्ण बताते हुए कहा, ‘‘तीन नवंबर को अमेरिकी यह फैसला करेंगे कि क्या हम अपने देश को समृद्धि की नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे या हम जो बाइडेन-- स्लीपी (सोते रहने वाले) बाइडेन-- को हमारी अर्थव्यस्था को बंद करने, करों में 4000 अरब डॉलर की बढ़ोतरी करने, ओहायो के स्वच्छ कोयले, तेल, प्राकृतिक गैस को नष्ट करने तथा फैक्ट्रियों में आपकी नौकरियों को चीन और अन्य देशों में जाने की अनुमति देंगे।’’

प्रमुख खबरें

Siegwerk करेगा Bhiwadi प्लांट का विस्तार, राजस्थान में निवेश 630 करोड़ रुपये पहुंचा

भारत में होगा ICC Womens Champions Trophy 2027 का पहला एडिशन, महिला क्रिकेट को मिलेगा बूस्ट!

Messi vs Ronaldo की ऐतिहासिक बहस, आंकड़ों के चक्रव्यूह में कौन है International Football का असली किंग?

Karan Singh ने की Himalayan Authority के गठन की मांग