Joe Root ने किया बड़ा कमाल, इंग्लैंड के लिए वनडे में बने सबसे सफल बल्लेबाज बने

By Kusum | Jun 01, 2025

कार्डिफ में इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में वेस्टइंडीज के द्वारा दिए गए 309 के टारगेट का पीछा करते हुए इंग्लैंड की टीम मुश्किल में नजर आ रही है, क्योंकि उसने 100 रनों के अंदर ही अपने 4 विकेट गंवा दिए। हालांकि, अनुभवी बल्लेबाज जो रूट एक छोर पर जमे हुए हैं और अर्धशतक बना चुके हैं। अपनी पारी के दौरान रुट ने एक बड़ा रिकॉर्ड भी बना दिया और अब वह इंग्लैंड के लिए वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। अभी तक ये उपलब्धि इयोन मोर्गन के नाम दर्ज थी लेकिन अब रूट ने उन्हें पीछे छोड़ दिया है। 

बता दें कि, जो रुट को 2023 वनडे वर्ल्ड कप के बाद 50 ओवरों के फॉर्मेट से इंग्लैंड ने ड्रॉप कर दिया था और उन्हें काफी समय तक बाहर रहना पड़ा। हालांकि, चैंपियंस ट्रॉफी को देखते हुए रुट की वापसी हुई और उन्हें साल की शुरुआत में भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए चुना गया। इसके बाद दाएं हाथ के बल्लेबाज को चैंपियंस ट्रॉफी में भी मौका मिला। वहीं अब वेस्टइंडीज के खिलाफ भी चयनकर्ताओं ने इस अनुभवी बल्लेबाज पर भरोसा जताया है। 

प्रमुख खबरें

IRFC में सरकार के Offer For Sale से मचा हड़कंप, Infosys की AI डील ने निवेशकों को बनाया मालामाल।

White House में India के Tariff पर मचा था बवाल, Donald Trump ने अधिकारियों को सरेआम किया खारिज

America से तनाव के बीच Kim Jong Un का बड़ा दांव, North Korea अब समुद्र में बढ़ाएगा परमाणु ताकत

France में Heatwave का जानलेवा कहर, 40 लोगों की मौत, Eiffel Tower भी समय से पहले बंद