लंबे समय बाद जोफ्रा आर्चर ने वापसी की और कमाल कर गए, बताया ऋषभ पंत से क्या कहा?

By Kusum | Jul 15, 2025

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने साढ़े चार साल बाद टेस्ट में वापसी की और भारत के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट में छा गए। उन्होंने लॉर्ड्स टेस्ट में भारत की हार में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने ऋषभ पंत का ऑफ स्टंप उड़ा दिया जो पहली पारी में उनके रन आउट के बाद मैच का दूसरा बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हुआ। पंत को आउट करने के बाद आर्चर ने आक्रामक अंदाज में जश्न मनाया और उन्हें कुछ कहा भी। मैच के बाद उन्होंने बताया कि आखिर भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज से उन्होंने कहा क्या था।

लॉर्ड्स टेस्ट के आखिरी दिन भारत को जीत के लिए 135 रन और बनाने थे। 6 विकेट हाथ में थे। टीम ने 4 विकेट पर 58 रन के स्कोर के साथ आखिरी दिन के खेल की शुरुआत की। लेकिन पहले 30-40 मिनट में ही पंत, केएल राहुल और वॉशिंगटन सुंदर आउट हो चुके थे। स्कोर हो गया था 82-7 और लक्ष्य था 193 रन का। 

मैच के आखिरी दिन जोफ्रा आर्चर की गेंदबाजी निर्णायक साबित हुई। पहले तो उन्होंने पंत को क्लीन बोल्ड किया फिर वॉशिंगटन सुंदर का अपनी ही गेंद पर जबरदस्त कैच पकड़कर विकेट लिया। 

पंत को आउट करने के बाद आर्चर ने आक्रामक अंदाज में जश्न मनाया और भारतीय स्टार से कुछ कहा भी। मैच के बाद स्काई स्पोर्ट्स से बातचीत में उन्होंने बताया कि आखिर पंत से उन्होंने कहा क्या था। 

आर्चर ने बताया कि, ये कोई गर्व करने वाला पल नहीं था। मैंने उसे बस इतना कहा कि इस पल को याद रखो। सुबह मैं थोड़ा बहुत संघर्ष कर रहा था बॉल पुल लेंथ हो रही थी। ऐसे ही एक फुल लेंत पर उसने शॉट मारा और मुझे जाने को कहा। जब गेंद स्लो पर गई तो मैं बहुत खुश हुआ इस चीद के लिए आभारी था।  

प्रमुख खबरें

Bollywood Wrap-Up: सलमान के लोनली पोस्ट का सच, इम्तियाज की फिल्म का धमाका और आलिया-शरवरी की लीक फोटो ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा!

SC की बड़ी टिप्पणी के बावजूद नहीं मिली राहत, उमर खालिद की जमानत याचिका लोअर कोर्ट से खारिज

गृह मंत्री Amit Shah का लाल आतंक पर Final Strike, बोले- देश से Naxalism का हुआ पूर्ण खात्मा

हम तुम्हारे गुलाम नहीं...ट्रंप के बीजिंग से लौटते ही चीन पर भयंकर भड़क गया ताइवान