जोफ्रा आर्चर का विश्व कप पदक खोया, जानें इसके पीछे की वजह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 26, 2020

लंदन। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर का विश्व कप पदक घर बदलने के दौरान खो गया है जिससे कैरेबियाई मूल का यह क्रिकेटर बेहद परेशान है। आर्चर ने बीबीसी रेडियो से कहा, ‘‘मैंने अपना पदक एक तस्वीर पर टांगा था। मैंने घर बदला था और यह तस्वीर नयी दीवार पर टंगी थी लेकिन उस पर पदक नहीं था। मैंने एक सप्ताह तक पूरा घर खंगाल दिया लेकिन अब तक मुझे वह नहीं मिल पाया है। ’’ 

पिछले साल इंग्लैंड की विश्व कप जीत में आर्चर ने अहम भूमिका निभायी थी। बारबाडोस में जन्में इस क्रिकेटर ने कहा, ‘‘मैं जानता हूं कि उसे घर में ही होना चाहिए और मैं उसको खोजना जारी रखूंगा लेकिन अभी तक उसे खोजते खोजते मैं पगला चुका हूं।’’ उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी के कारण मिले विश्राम से उन्हें पदक ढूंढने के लिये समय मिला हुआ है। आर्चर ने कहा, ‘‘अभी वैसे भी करने के लिये कोई काम नहीं है।

प्रमुख खबरें

वैवाहिक विवादों में कानून के दुरुपयोग पर Allahabad High Court सख्त, आगरा में दर्ज FIR रद्द

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग, Akhilesh Yadav बोले निष्पक्ष संस्था पर भाजपा का दबाव

MP OBC Quota: 27 फीसदी आरक्षण रद्द करने के आदेश के खिलाफ Supreme Court जाएगी Congress

दिल्ली अदालत का फैसला: Sharjeel Imam की अंतरिम जमानत रद्द करने से इनकार