जबरदस्त एक्शन के बाद अब पागलपंती में कॉमेडी करते नजर आएंगे जॉन अब्राहम

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 26, 2019

मुंबई। ऐक्शन फिल्मों में अलग-अलग तरह का किरदार अदा करने वाले जॉन अब्राहम इस साल के अंत में ‘पागलपंती’ में कॉमेडी करते नजर आएंगे। अभिनेता का कहना है कि उन्होंने कॉमेडी में अच्छा अभिनय करने की भरपूर कोशिश की है। इस फिल्म में अनिल कपूर, इलियाना डी  क्रूज , अरशद वारसी, पुलकित सम्राट, कृति खरबंदा, उर्वशी रौतेला और सौरभ शुक्ला हैं।

इस फिल्म के साथ जॉन और अनीश बज्मी एकबार फिर से साथ आ रहे हैं। बज्मी ने ‘वेलकम बैक’ फिल्म का निर्देशन किया था। अब्राहम ने बताया कि अंतिम बार जब मैंने कॉमेडी किया था तो वह ‘वेलकम बैक’ थी और ‘पागलपंती’ में आप मेरे हाव-भाव देखेंगे और महसूस करेंगे कि यह वही जॉन नहीं है। इसमें आपको साफ बदलाव महसूस होगा। यह फिल्म आठ नवंबर को रिलीज होगी।

प्रमुख खबरें

China Panda Diplomacy: अमेरिका को 2 पांडा गिफ्ट करेंगे जिनपिंग, दोनों बनेंगे दोस्ती के दूत, प्यारा सा दिखने वाला जानवर पिघलाएगा रिश्तों में जमी बर्फ

ट्रंप ने दिखा दी बाइडेन की ऐसी कौन सी तस्वीर, ठहाके लगाने लगे जिनपिंग, देखें Video

Prabhasakshi NewsRoom: Suvendu Adhikari सरकार को लगा बड़ा झटका, राष्ट्रपति ने Anti-Goonda Bill को नहीं दी मंजूरी

लोगों को क्या तकलीफ है? Komal Rani के साथ मंदिर जाने पर हुए विवाद पर बोले Govinda