फिर से राजनीति में एंट्री करेंगे संजय दत्त, इस पार्टी में हो सकते हैं शामिल

actor-sanjay-dutt-to-returns-to-politics
[email protected] । Aug 26 2019 7:09PM

बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त लगभग 10 साल बाद एक बार फिर राजनीति के मैदान में उतरने की तैयारी में हैं। महाराष्ट्र के एक मंत्री ने यह जानकारी दी। राष्ट्रीय समाज पक्ष (आरएसपी) के संस्थापक एवं कैबिनेट मंत्री महादेव जानकर ने रविवार को यहां बताया कि संजय दत्त (60), 25 सितंबर को उनकी पार्टी में शामिल होने जा रहे हैं।

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त लगभग 10 साल बाद एक बार फिर राजनीति के मैदान में उतरने की तैयारी में हैं। महाराष्ट्र के एक मंत्री ने यह जानकारी दी। राष्ट्रीय समाज पक्ष (आरएसपी) के संस्थापक एवं कैबिनेट मंत्री महादेव जानकर ने रविवार को यहां बताया कि संजय दत्त (60), 25 सितंबर को उनकी पार्टी में शामिल होने जा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: अमिताभ बच्चन की प्रॉपर्टी के होंगे दो हिस्से, पर किसके लिये?

आरएसपी महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ भाजपा की सहयोगी पार्टी है। पशुपालन एवं डेयरी विकास मंत्री जानकर ने पार्टी के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए घोषणा की, हमने अपनी पार्टी के विस्तार के लिए फिल्म क्षेत्र में काम करना शुरू कर दिया है। जिसके तहत अभिनेता संजय दत्त भी 25 सितंबर को राष्ट्रीय समाज पक्ष में शामिल हो रहे हैं। संजय दत्त 2009 में समाजवादी पार्टी के टिकट पर लखनऊ से लोकसभा उम्मीदवार थे, लेकिन अदालत द्वारा शस्त्र अधिनियम के तहत उनकी सजा को निलंबित करने से इनकार करने के बाद वह पीछे हट गए थे।

All the updates here:

अन्य न्यूज़