'मैं नहीं मेरा एक्शन बोलेगा' Pathaan में विलेन की भूमिका में नजर आएंगे John Abraham, सामने आया फर्स्ट लुक

By एकता | Aug 25, 2022

बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'पठान' से गुरुवार को अभिनेता जॉन अब्राहम का फर्स्ट लुक रिवील कर दिया गया है। अभिनेता के फर्स्ट लुक को यशराज फिल्म्स ने एक मोशन पोस्टर के जरिये रिवील किया है, जिसे उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट किया है। मोशन पोस्टर में जॉन बड़े ही धासू अवतार में नजर आ रहे हैं। अभिनेता के लुक ने फैंस की उत्सुकता को हाई कर दिया है। अब उनके चाहनेवालों के अलावा दर्शक भी फिल्म में उन्हें जबरदस्त एक्शन में देखने को बेताब हो गए हैं। 

View this post on Instagram

A post shared by John Abraham (@thejohnabraham)

इसे भी पढ़ें: रिलीज हुआ 'Vikram Vedha' का धमाकेदार टीज़र, सिल्वर स्क्रीन पर दिखेगा Hrithik-Saif का डेडली कॉम्बिनेशन

फिल्म के बारे में बात करते हुए डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने कहा, "पठान की हर घोषणा प्रशंसकों और दर्शकों की उत्सुक आंखों के सामने एक महाकाव्य पहेली के एक टुकड़े को प्रकट करने की तरह है, जो हमारी रिलीज के दिन तक ले जाती है। हम चाहते हैं कि पठान की हर संपत्ति मुख्य रूप से चर्चा का विषय बने, क्योंकि सौभाग्य से हमारे पास उस चर्चा को बनाने के लिए सामग्री है।" जॉन को विलेन के रोल में लेने के अपने फैसले के बारे में सिद्धार्थ ने बताया, "जॉन अब्राहम एंटागोनिस्ट हैं, पठान के विलेन हैं। मेरा हमेशा से मानना रहा है कि विलेन का प्रोजेक्शन अगर हीरो से बड़ा न हो तो कम से कम उसके बराबर का तो होना ही चाहिए। जब विलेन खतरनाक हो, तभी उनके बीच की लड़ाई शानदार हो सकती है। जब शाहरुख और जॉन भिड़ेंगे तो वह असाधारण लड़ाई होगी। हम जॉन को एक सुपर स्लीक अवतार में पेश करना चाहते थे।"

इसे भी पढ़ें: Aryan Khan ने सुहाना और अबराम के साथ शेयर की तस्वीरें, पोस्ट पर Shah Rukh Khan ने किया ये कमेंट

'पठान' में जॉन अब्राहम के साथ शाहरुख़ खान और दीपिका पादुकोण भी मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। फिल्म से दोनों का फर्स्ट लुक पहले ही जारी कर दिया गया था। फिल्म यशराज फिल्म्स  बैनर तले बन रही है और अगले साल 25 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

View this post on Instagram

A post shared by Shah Rukh Khan (@iamsrk)

प्रमुख खबरें

Elon Musk ने BJP को Reliance समर्थित कंपनियों के चंदे से जुड़ी खबरें साझा कीं

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन, Delhi में कड़ी सुरक्षा और रूट डायवर्जन लागू

Connaught Place Market शनिवार को बंद रहेगा, NDTA ने विरोध प्रदर्शन से नुकसान की जताई आशंका

भंगेल प्राथमिक चिकित्सालय से नवजात चोरी, Noida Police ने आरोपी महिला की तलाश में बनाई 3 टीमें