जॉन अब्राहम की फिल्म सत्यमेव जयते 2 का नया पोस्टर आया सामने, रिलीज डेट आगे बढ़ी

By रेनू तिवारी | Sep 21, 2020

जॉन अब्राहम ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर सत्यमेव जयते 2 के नए पोस्टर को साझा किया है। यह फिल्म जो पहले 2 अक्टूबर, 2020 को स्क्रीन पर हिट होने वाली थी, अब 12 मई 2021 को रिलीज होगी यानी की 2021 की ईद पर अब सिनेमाघर में  जॉन दस्तक देंगे। जॉन अब्राहम की फिल्म सत्यमेव जयते 2 का पोस्टर काफी अलग है। पोस्टर में जॉन अब्राहम को शर्टलेस देखा जा सकता है। उनके शरीर पर कट का निशान है जिसमें नारंगी, सफेद, हरा यानी की तिरंगे का खून निकल रहा है। पोस्टर पर लिखा है जिस देश की मइया गंगा है उस देख का खून भी तिरंगा है। नए पोस्टर में जॉन अब्राहम ने हाथ में एक हल पकड़ा हुआ है।

इसे भी पढ़ें: आयुष्मान खुराना की फिल्म अंधाधुन का रीमेक बनाने की तैयारी, फिल्म के लिए फाइनल की गयी ये एक्ट्रेस

पोस्टर को साझा करते हुए, उन्होंने इसे कैप्शन दिया, “जिस देश की मइया गंगा है उस देख का खून भी तिरंगा है! 12 मई 2021 को सिनेमाघरों में सत्यमेव जयते 2 रिलीज।

 

 

 

फिल्म का निर्देशन मिलाप जावेरी ने किया है। अपनी 2018 की रिलीज़ के साथ व्यावसायिक सफलता का स्वाद चखने के बाद, निर्माताओं ने इस बार जॉन के साथ दिव्या खोसला कुमार के साथ फिल्म की दूसरी सीरीज को आगे बढ़ाने का फैसला किया। जबकि पहली फिल्म सत्यमेव जयते  ने सिर्फ भ्रष्टाचार से निपटे की कहानी को दिखाया था। अगली कड़ी में पुलिस से लेकर राजनेताओं, उद्योगपतियों और आम आदमी तक सभी क्षेत्रों में व्याप्त भ्रष्टाचार से निपटते दिखाया जाएगा। यह अन्याय और सत्ता के दुरुपयोग के खिलाफ लड़ाई के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म इस बार लखनऊ पर आधारित होगी। 

 

पिछले साल अक्टूबर में, जॉन ने फिल्म का एक और पोस्टर साझा किया था, जहां वह अपने सीने पर भारतीय राष्ट्रीय ध्वज को प्रकट करने के लिए अपनी पुलिस की वर्दी फाड़ते हुए दिखाई दिए थे। उन्होंने इसे कैप्शन दिया, “सच्चाई हावी रहती है !! अगली गांधी जयंती, 2 अक्टूबर 2020 # सत्यमेवजयते 2

 

प्रमुख खबरें

Chamoli Helicopter Crash: दुर्गम पहाड़ियों में छह शवों को निकालने में जुटी बचाव टीमें

उत्तराखंड पुलिस को मिले नए प्रतीक चिह्न और वर्दी, CM Pushkar Singh Dhami ने किया अनावरण

Hardeep Singh Puri ने INDIA गठबंधन की रैली को बताया असंवेदनशील, राहुल गांधी से मांगा आत्मचिंतन

जबलपुर में Jabalpur Police ने पकड़ा 4.35 करोड़ का गांजा, दो तस्कर गिरफ्तार