रूस से तेल और गैस निर्यात पर निर्भरता खत्म करेगा ब्रिटेन, बोरिस जॉनसन ने की घोषणा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 16, 2022

लंदन। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने यूक्रेन पर युद्ध के विरोध में रूस के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय गठबंधन बनाने और उसके तेल एवं गैस निर्यात पर निर्भरता खत्म करने के अभियान की घोषणा की है। इस कवायद के तौर पर वह बुधवार को खाड़ी क्षेत्र की यात्रा आरंभ करेंगे। जॉनसन का अबू धाबी और रियाद में ऊर्जा, क्षेत्रीय सुरक्षा और मानवीय राहत पर वार्ता के लिए नेताओं से मुलाकात करने का कार्यक्रम है। डाउनिंग स्ट्रीट ने इस वार्ता को यूक्रेन में संकट पर वैश्विक कार्रवाई प्रेरित करने के लिए ब्रिटेन की कोशिश बतायी है। नेताओं के रूस-यूक्रेन संकट के बीच ऊर्जा सुरक्षा में सुधार लाने और वैश्विक ऊर्जा एवं खाद्य कीमतों में अस्थिरता कम करने के प्रयासों पर चर्चा करने की संभावना है। जॉनसन ने यात्रा से पहले कहा, ‘‘राष्ट्रपति पुतिन ने यूक्रेन पर जो क्रूर और बिना उकसावे का हमला किया है, उसके दुनियाभर, यूरोप की सीमाओं के बाहर भी दूरवर्ती परिणाम होंगे।’’

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह