उज्जैन के पाटीदार हॉस्पिटल में लगी आग के मामले में संयुक्त जाँच दल गठित

By दिनेश शुक्ल | Apr 05, 2021

उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित रविवार को एक अस्पताल में लगी आग की जाँच को लेकर कलेक्टर ने संयुक्त जाँच दल गठित किया है। उज्जैन कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी आशीष सिंह ने विगत 4 अप्रैल को पाटीदार हॉस्पिटल एण्ड रिसर्च सेन्टर में अचानक आग लग जाने की घटना के सम्बन्ध में यह निर्णय लिया। जांच दल में अनुविभागीय दण्डाधिकारी गोविन्द दुबे, नगर पुलिस अधीक्षक माधव नगर हेमलता अग्रवाल, एफएसएल अधिकारी प्रीति गायकवाड़ तथा फायर ऑफिसर नगर पालिक निगम अजय राजपूत को नियुक्त किया गया है। 


प्रमुख खबरें

Prashant Kishor ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार से मांगा इस्तीफा

AISA अध्यक्ष Neha Bora ने Jantar Mantar प्रदर्शन जारी रखने का दिया संदेश

Shardiya Navratri 2026: 11 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, घटस्थापना और पूजा सामग्री की पूरी लिस्ट

Mansukh Mandaviya से मिले पैरा निशानेबाज, Asian Para Games चयन में PCI पर लगाया पक्षपात का आरोप